भारतीय रेलवे दुनिया भर में सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। रेल से हर रोज करोड़ो लोग सफर करते हैं। वहीं कोरोना महामारी के बीच लोगों को रेल से यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे, जिससे लोगों को यात्रा के दौरान अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, ये मशीन एटीएम की तरह होती हैं। अब तक इनके उपयोग से यात्री केवल लोकल या प्लेटफॉर्म टिकट ही निकाल पाते थे। वहीं अब इनकी मदद से लोग लंबी यात्रा के लिए भी टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए दक्षिण रेलवे ने कुछ सुधार करने का फैसला किया हैं। इस नई सुविधा की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर भी दी है। आइए इसके बारे में और अधिक जानते हैं।
{"_id":"620b89ac7196b133187fb8f5","slug":"irctc-railways-train-tickets-can-be-booked-through-qr-code-with-the-help-of-atvm-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: रेलवे ने शुरू की ये खास सुविधा, बस क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करके कर सकेंगे ट्रेन टिकट बुक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: रेलवे ने शुरू की ये खास सुविधा, बस क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करके कर सकेंगे ट्रेन टिकट बुक
Tue, 15 Feb 2022 04:55 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
IRCTC रेल टिकट लेना हुआ और भी आसान
- फोटो : i stock
IRCTC रेल टिकट लेना हुआ और भी आसान
- फोटो : istock
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctchelp.in पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब ATVM की मदद से केवल प्लेटफॉर्म टिकट ही नहीं ब्लकी यात्रा के लिए टिकट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अब यात्रियों को टिकट के लिए बस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और यूपीआई के जरिए पेमेंट करनी होगी।
IRCTC रेल टिकट लेना हुआ और भी आसान
- फोटो : i stock
- डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने ये अहम कदम उठाया है, साथ ही इससे लोगों के समय की भी बचत होगी। इस प्रोसेस में आपको मशीन पर एक क्यूआर कोड फ्लैश होता नजर आएगा, जिसे बस आपको यूपीआई एप की मदद स्कैन करके पेमेंट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC रेल टिकट लेना हुआ और भी आसान
- फोटो : istock
- हालांकि, पहले लोगों को रेलवे की ओर से स्मार्ट कार्ड जारी किए जाते थे। इसे ATVM में इस्तेमाल कर टिकट या पास खरीदा जा सकता था। वहीं अब इस नई सुविधा की मदद से लोग यूपीआई एप से भी ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे, जबकि स्मार्ट कार्ड के जरिए टिकट खरीदने की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
IRCTC रेल टिकट लेना हुआ और भी आसान
- फोटो : istock
जिस प्रकार यात्री स्मार्ट कार्ड के लिए अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है, उसी तरह यूपीआई प्लेटफॉर्म को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई स्टेशन पर कई ATVM मशीन मौजूद हैं।