Indian Railways Chart Rules In Hindi: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट होना चाहिए। वहीं, कई लोगों को वेटिंग टिकट भी मिलता है जिसका कंफर्म होने का इंतजार करना होता है और जब ये कंफर्म हो जाता है तभी आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।
ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले चार्ट बनता है और तब जाकर पता चलता है कि आपका ट्रेन टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं हुआ है। पर अब ये व्यवस्था बदलने जा रही है क्योंकि अब 4 नहीं बल्कि, 24 घंटे पहले आपको अपने वेटिंग टिकट के बारे में पता चल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस नए नियम के बारे में। यात्रीगण आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन वेटिंग टिकट अब 24 घंटे में कंफर्म हो सकेगा।
- फोटो : AdobeStock
क्या है नई व्यवस्था?
- दरअसल, अगर आपने ट्रेन टिकट बुक की है और आपको कंफर्म नहीं बल्कि वेटिंग ट्रेन टिकट मिली है, तो ऐसे में आपको टिकट के कंफर्म होने का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले चार्ट बनता है और तब यात्री को पता चल पाता है कि उसकी ट्रेन टिकट कंफर्म हुई है या नहीं।
3 of 5
ट्रेन वेटिंग टिकट अब 24 घंटे में कंफर्म हो सकेगा।
- फोटो : Adobe Stock
- पर अब नए नियम के तहत ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब 24 घंटे पहले ही कंफर्म सीटों वाला चार्ट जारी कर दिया जाएगा यानी आपको 24 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि आपका सीट कंफर्म हुई है या नहीं हुई है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनके पास दूसरी ट्रेन में टिकट बुक करने का पर्याप्त समय भी रह पाएगा।
4 of 5
ट्रेन वेटिंग टिकट अब 24 घंटे में कंफर्म हो सकेगा।
- फोटो : AdobeStock
अभी शुरू किया गया है पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर
- मौजूदा समय में इस नए नियम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्थान के बीकानेर डिविजन में चलाया जा रहा है। बीती 6 जून से से पायलट प्रोजेक्ट यहां चल रहा है। ट्रायल के दौरान अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है और ये सही चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे देश के बाकी रेलवे स्टेशनों पर शुरू कर दिया जाएगा।
5 of 5
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
- अब अगर 4 घंटे की जगह 24 घंटे पहले चार्ट बन जाएगा, तो इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 21 मई को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा इस सिस्मट का सुझाव दिया गया था। इस पर अश्वनी वैष्णव ने न सिर्फ हामी भरी बल्कि, इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू भी करवाया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे देश के बड़े रेलवे स्टेशनों समेत बाकी सभी रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।