फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानें किराया

Fri, 07 Mar 2025 08:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 08:26 PM IST
सार

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025: नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता के कहने ही क्या? यहां की हरी भरी घाटियां, बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, घने जंगल और बहती नदियां नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025 Check Complete Booking Details
नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है - फोटो : Freepik

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025: नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां आपको दुनिया की सहसे ऊंची पर्वतमाला माउंट एवरेस्ट देखने को मिलेगा। नेपाल सिर्फ हिमालय के सुंदर पहाड़ों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिकता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी जाना जाता है। नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता के कहने ही क्या? यहां की हरी भरी घाटियां, बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, घने जंगल और बहती नदियां नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यहां ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, जंगल सफारी करने के लिए देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में नेपाल रोमांच का लुत्फ लेने वाले लोगों के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा नेपाल की समृद्ध संस्कृति और यहां का खानपान इस देश को और भी ज्यादा खास बना देता है। 

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025 Check Complete Booking Details
इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है - फोटो : Freepik

अगर आप नेपाल में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको वहां पर घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। इस टूर पैकेज के तहत आपको काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। 

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025 Check Complete Booking Details
आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज का कोड NDO04 है - फोटो : Freepik

आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज का कोड NDO04 है। यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च, 2025 को दिल्ली से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025 Check Complete Booking Details
नेपाल में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है - फोटो : Freepik

नेपाल में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। 

IRCTC Tour Package: माता वैष्णो देवी के करना चाहते हैं दर्शन, तो मिस न करें आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi 2025 Check Complete Booking Details
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 49,000 रुपये किराया देना है - फोटो : Freepik

अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 49,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 39,600 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed