{"_id":"69a12e8c855d5630cd0b2e65","slug":"irctc-kerala-tour-packages-from-lucknow-full-details-in-hindi-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: केरल नहीं, अब घूम आएं 'केरलम'....IRCTC आपके लिए लाया है शानदार टूर पैकेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Package: केरल नहीं, अब घूम आएं 'केरलम'....IRCTC आपके लिए लाया है शानदार टूर पैकेज
Fri, 27 Feb 2026 01:20 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:20 PM IST
सार
IRCTC Tour Package For Kerala From Lucknow: अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो ये पैकेज आपके लिए काफी सही विकल्प है। इस पैकेज में आप केरलम घूमने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज
- फोटो : अमर उजाला
Details Of IRCTC Tour Package For Kerala: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने मार्च 2026 में केरलम यात्रा के लिए एक खास हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। केरलम यानी कि केरल, जिसका नाम हाल ही में बदला गया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में इस पैकेज की घोषणा की गई, जिसका नाम ‘अमेजिंग केरलम’ रखा गया है। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो आरामदायक, सुव्यवस्थित और यादगार यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं।
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज
- फोटो : Adobe
कितने दिन का है ये पैकेज?
- पैकेज का नाम “अमेजिंग केरल” रखा गया है।
- ये 6 रात और 7 दिन का टूर है जो लखनऊ से शुरू होकर केरलम के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों को कवर करता है।
- पैकेज की अवधि 22 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक है।
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज
- फोटो : Adobe
किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका?
- इस टूर पैकेज में कोच्चि, मुनार, थेक्कडी और त्रिवेंद्रम शामिल हैं।
- एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान जैसी जगहें भी आप घूम सकेंगे।
- यात्री इन स्थानों के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, हिल स्टेशन और ऐतिहासिक मंदिरों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज
- फोटो : Adobe stock
कैसे होगा सफर?
- पैकेज में इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट शामिल है।
- लखनऊ से कोच्चि और त्रिवेंद्रम से लखनऊ की रिटर्न फ्लाइट निर्धारित है।
- सभी यात्री कम्फर्ट क्लास में यात्रा करेंगे।
- फ्लाइट के बाद बस यात्रा और होटल में ठहरने की सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
परिवार के लिए सबसे सस्ता केरलम टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
पैकेज में और क्या शामिल?
- इस पैकेज में दिनभर के लिए भोजन शामिल है।
- प्रतिदिन सुबह नाश्ता और रात का डिनर दिया जाएगा।
- इसके साथ ही यात्रा बीमा भी पैकेज में शामिल है, जिससे यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का अनुभव मिलेगा।