IRCTC Kerala Tour Package: अगर आप मार्च महीने में कहीं पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत केरल में घूमने का मौका मिल रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता की चर्चा दुनियाभर में है। केरल में आपको कई खूबसूरत झीलें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा केरल अपने सांस्कृतिक इतिहास से भी काफी समृद्ध है। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर भी देखने को मिलेंगे। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: खूबसूरत केरल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतने रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन