IRCTC Kerala Package Full Details: अगर आप कहीं पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने केरल का आकर्षक टूर पैकेज पेश किया है। इस टूर पैकेज का नाम Amazing Kerala है। यह पैकेज खास तौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में केरल की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं। इस टूर पैकेज की अवधि कुल 6 रात और 7 दिन की है। इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपकी सुविधाओं को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
IRCTC ने लॉन्च किया अमेजिंग केरल टूर पैकेज, रहने खाने से लेकर सभी जरूरी चीजों की होगी व्यवस्था
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:55 PM IST
सार
IRCTC Kerala Package 2026: आईआरसीटीसी केरल घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन