फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: बड़ा आसान है IRCTC पर अकाउंट बनाकर टिकट बुक करना, जानें क्या है प्रोसेस

Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
IRCTC: How to Create New Account on IRCTC App Know the method here
How To Create Account on IRCTC App - फोटो : सोशल मीडिया

IRCTC: आज के इस डिजिटल दौर ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। इंटरनेट और स्मार्टफोन आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करवाने में हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता है। वहीं आज हमारे वही काम स्मार्टफोन की मदद से मिनटों में पूरे हो जा रहे हैं। पहले के समय जहां ट्रेन टिकट को बुक कराने के लिए हमें घंटों बुकिंग काउंटर की लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। वहीं अब हम आईआरसीटीसी एप की मदद से मिनटों में अपने ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। अगर आप आईआरसीटीसी पर अकाउंट बनाकर ट्रेन टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। आइए जानते हैं - 

Trending Videos
IRCTC: How to Create New Account on IRCTC App Know the method here
How To Create Account on IRCTC App - फोटो : istock

इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां आपको रजिस्टर के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां क्रिएट योर अकाउंट का सेक्शन मिलेगा।

IRCTC: How to Create New Account on IRCTC App Know the method here
How To Create Account on IRCTC App - फोटो : istock

यहां आपको अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करनी है। पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC: How to Create New Account on IRCTC App Know the method here
How To Create Account on IRCTC App - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर अपने एड्रेस को फिल करें। इन सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद नीचे आकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आसानी से अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बना सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC: How to Create New Account on IRCTC App Know the method here
How To Create Account on IRCTC App - फोटो : Istock
अकाउंट बनाने के बाद आप यात्रा करने के लिए किसी भी ट्रेन की बुकिंग करा सकेंगे। ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed