फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी कराएगा आपके गोवा का प्लान पूरा, लेकर आया शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Mon, 06 Nov 2023 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Hyderabad Check Price And All Other Details
IRCTC Goa Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Goa Tour Package 2023: आपकी गोवा घूमने की प्लानिंग को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। गोवा दुनियाभर में पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां के खूबसूरत समुद्री तट दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं। यहां का अंजुना बीच काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह गोवा के उत्तरी भाग में स्थित है। गोवा अपनी पारंपरिक सांस्कृति और पार्टी स्कैन के लिए तो विश्व विख्यात है ही साथ-साथ यहां के प्राचनी मंदिर और खूबसूरत चर्च गोवा की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अगर आप भी इन खूबसूरत जगहों का दीदार करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गोवा टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Hyderabad Check Price And All Other Details
IRCTC Goa Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA RETREAT है। इसका पैकेज कोड SHA03 है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Goa Tour Package 2023 From Hyderabad Check Price And All Other Details
IRCTC Goa Tour Package 2023 - फोटो : Istock

फ्लाइट से कराई जाएगी यात्रा

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 नवंबर, 2023 को हैदराबाद से हो रही है। गोवा ले जाने के बाद वहां आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

Diwali 2023 Car Buying Tips: दिवाली के मौके पर शोरूम से अच्छी कार खरीदने के लिए जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Hyderabad Check Price And All Other Details
IRCTC Goa Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इन चीजों की होगी व्यवस्था

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके ठहरने का भी बंदोबस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2023 From Hyderabad Check Price And All Other Details
IRCTC Goa Tour Package 2023 - फोटो : istock

किराया

अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 27,560 रुपये किराये के रूप में देने हें। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 21,930 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 21,805 रुपये होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed