Indian Railways: अगर आप देखेंगे, तो रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। टू सिटिंग से लेकर फर्स्ट एसी तक में जगह मिलने में दिक्कतें आती हैं और त्योहार के मौकों पर घर जाने के लिए तो लोगों को महीनों पहले ट्रेन टिकट बुक करनी पड़ती है। पर ट्रेन से सफर करने के अपने फायदे भी हैं। जैसे- आरामदायक सीट, सोने की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान आदि। इन सबके बीच अगर आपको पता चले कि आपको ट्रेन में जो खाना परोसा जाएगा उसके आपको पैसे नहीं देने हैं यानी ये बिल्कुल मुफ्त हो सकता है, तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आखिर ट्रेन में ये मुफ्त में खाना कैसे और किसे मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642e8ccf33137cd0ab0a766b","slug":"irctc-free-food-facility-in-rajdhani-shatabdi-and-duronto-express-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: ट्रेन में मिल सकता है फ्री में खाना, ये रहा नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: ट्रेन में मिल सकता है फ्री में खाना, ये रहा नियम
Thu, 06 Apr 2023 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
किन ट्रेन में मुफ्त में मिल सकता है खाना?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन ट्रेन में मुफ्त में मिल सकता है खाना?
- फोटो : istock
क्या-क्या मिलेगा मुफ्त में?
- दरअसल, अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों को फ्री में खाना, पानी और यहां तक कि कोल्ड ड्रिंक भी दी जा सकती है। खास बात कि ये सब मुफ्त होगा यानी यात्रियों को इसके लिए एक भी पैसे देने की जरूरत नहीं होगी।
किन ट्रेन में मुफ्त में मिल सकता है खाना?
- फोटो : istock
किन यात्रियों को मिलेगा लाभ?
- मुफ्त में खाना मिलेगा, लेकिन ये जानना जरूरी है कि ये किन यात्रियों को मिलेगा। दरअसल, जिस ट्रेन में आप सवार हैं और अगर वो देरी से चल रही है तो ऐसी स्थिति में आईआरसीटीसी की तरफ से ट्रेन में सवार यात्रियों को मुफ्त में खाना दिया जाएगा। भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत मुसाफिरों को नाश्ता और हल्का भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन ट्रेन में मुफ्त में मिल सकता है खाना? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter/@eCateringIRCTC
मुफ्त खाने में मिल सकती हैं ये चीजें:-
- ट्रेन के नाश्ते में चाय-कॉफी और बिस्किट मिलते हैं
- शाम के नाश्ते में चाय या कॉफी, चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन/व्हाइट) और एक बटर चिपलेट दिया जाता है
- दोपहर में यात्रियों को दाल-रोटी और सब्जी आदि मिलती है।
विज्ञापन
किन ट्रेन में मुफ्त में मिल सकता है खाना?
- फोटो : istock
इस स्थिति में मिलेगा मुफ्त खाना
- ये भी जानना जरूरी है कि ये मुफ्त का खाना कब मिल सकता है। आईआरसीटीसी के नियमों को तहत अगर आपकी ट्रेन 2 घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है, तो आपको मुफ्त खाना मिलता है। शातब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्स्प्रेस ट्रेन के यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।