फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: दिवाली से पहले अयोध्या, काशी और प्रयागराज घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया

Mon, 14 Oct 2024 04:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package From Bengaluru Check All Details Here
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package: अगर आप दिवाली से पहले कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी और प्रयागराज में घूमने का मौका मिल रहा है। ये जगहें भारत की संस्कृति, आध्यत्मिक्ता और अस्मिता का केंद्र बिंदु हैं।

ये तीनों ही जगहें हिंदू धर्म के लिए काफी पवित्र हैं। एक तरफ जहां काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है तो वहीं प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम होता है। इसके अलावा अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package From Bengaluru Check All Details Here
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH GAYA, KASHI & PRAYAGRAJ EX BENGALURU है। पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।

IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package From Bengaluru Check All Details Here
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

इसका पैकेज कोड SBA23 है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 अक्तूबर 2024 को बेंगलुरु से हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package From Bengaluru Check All Details Here
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

यात्रा के दौरान आपको खाने पीने और रुकने की किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके इंश्योरेंस की सुविधा भी टूर पैकेज में मिल रही है।

विज्ञापन
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package From Bengaluru Check All Details Here
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 50,750 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 38,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,500 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed