Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62cd3f51697735315209c720","slug":"iocl-solar-cooking-stove-features-price-and-subsidy-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IOCL Solar Cooking Stove: महज इतने रुपये में ले सकते हैं सोलर चूल्हा, साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जानें कीमत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IOCL Solar Cooking Stove: महज इतने रुपये में ले सकते हैं सोलर चूल्हा, साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जानें कीमत
Tue, 12 Jul 2022 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है
- फोटो : Twitter@HardeepSPuri
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
- बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा।
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है
- फोटो : सोशल मीडिया
- दरअसल, इस चूल्हे का नाम 'नूतन चूल्हा' रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है
- फोटो : Istock
ये है काम करने का तरीका
- आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है
- फोटो : istock
कीमत कितनी है?
- इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।