Inverter Ac vs Non Inverter AC: फरवरी का महीना आधा हो चुका है और ज्यादातर जगहों पर अब धीरे-धीरे ठंड जाने लगी है। ऐसे में गर्मी आते ही लोगों को एसी की जरूरत पड़ जाती है, क्योंकि ये सबसे जल्दी लोगों को गर्मी से बचाता है। जो लोग एसी खरीदते हैं उनमें से कई लोग ऑनलाइन तो कई लोग ऑफलाइन एसी खरीदते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपको कौन सा एसी खरीदना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि लोग नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर को लेकर उलझन में रहते हैं कि उन्हें इनमें से कौन सा एसी खरीदना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी एसी खरीद रहे हैं, तो आपके लिए इन दोनों के बीच के अंतर को समझना जरूरी हो जाता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63e776e723f169be3b0dcbfb","slug":"inverter-vs-non-inverter-ac-power-consumption-and-bill-comparison-full-details-2023-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: खरीदने से पहले जरूर जान लें नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में फर्क, हो सकती है बिजली के बिल की बचत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
AC Tips: खरीदने से पहले जरूर जान लें नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में फर्क, हो सकती है बिजली के बिल की बचत
Sat, 11 Feb 2023 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : Pixabay
ये है नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर के बीच का अंतर:-
क्षमता के बारे में जान लें
- बात अगर नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर की क्षमता की करें, तो नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। पर इन्वर्टर एसी इससे अलग है, क्योंकि इसमें टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : Istock
कूलिंग में भी अंतर
- इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है, जिससे ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंड कर देता है। वहीं, जब कमरा ठंडा हो जाता है तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है, जिससे ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। हालांकि, नॉन इन्वर्टर एसी में इसका उल्टा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : iStock
बिजली के बिल में आता है अंतर
- लोग एसी तो ले लेते हैं, लेकिन बिजली के बिल को लेकर अमूमन चिंतित ही नजर आते हैं, क्योंकि एसी चलाने पर बिल ज्यादा जो आता है। पर आपके लिए यहां ये जानना जरूरी है कि नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आता है।
विज्ञापन
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : istock
कीमत में है अंतर
- लोग एसी खरीदते समय उसकी कीमत भी चेक करते हैं और ये सही भी है। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में लोग कीमत चेक करते हैं और इसके बाद ही एसी खरीदते हैं। बात अगर इनकी कीमत की करें, तो इन्वर्टर एसी खरीदने के लिए आपको नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।