फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: शादी करने पर आपको भी मिल सकते हैं ढाई लाख रुपये, जानें क्या है योजना और फायदे

Tue, 27 Jun 2023 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Jun 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Inter Caste Marriage: doctor ambedkar foundation inter caste marriage scheme
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

Inter Caste Marriage: लगभग हर कोई कभी न कभी शादी करता ही है। बस अंतर ये है कि कोई घर वालों की मर्जी के अरेंज मैरिज करता है, तो कोई लव मैरिज करता है। बात अगर यहां लव मैरिज की करें, तो हर किसी का प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाता है और इसमें सबसे ज्यादा दिक्कतें अगर किसी के साथ आती है, तो वो है अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल। दरअसल, आज भी हमारे देश में इस शादी को लेकर लोगों की संकीर्ण सोच बनी हुई नजर आती है। इसी सोच को बदलने के लिए अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी योजना है जिसके अंतर्गत ये मिलते हैं आदि। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Inter Caste Marriage: doctor ambedkar foundation inter caste marriage scheme
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है और इन्हीं की तरफ से अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। वहीं, इसके लिए जरूरी है कि आपकी शादी अंतजातीय हो। कपल में से कोई एक दलित समुदाय के बाहर का होना जरूरी है और दूसरा दलित समुदाय का।
Inter Caste Marriage: doctor ambedkar foundation inter caste marriage scheme
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
  • डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन में आवेदन के लिए जरूरी है कि आपकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर हो। आप ये काम एक हलफनामा डालकर कर सकते हैं। अगर आपकी शादी रजिस्टर नहीं है, तो आप पात्र नहीं माने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inter Caste Marriage: doctor ambedkar foundation inter caste marriage scheme
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
  • बात अगर इस योजना के लाभ की करें, तो इसमें उन्हीं लोगों को ढाई लाख रुपये का लाभ मिलता है जो पहली बार शादी कर रहे होते हैं। अगर आपकी शादी दूसरी या इससे ज्यादा बार हो रही है, तो आप अपात्र माने जाते हैं और आप इसका लाभ नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
Inter Caste Marriage: doctor ambedkar foundation inter caste marriage scheme
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपकी शादी नियमों के तहत हो रही है और आप पात्र हैं, तो आपको विवाह के बाद डॉक्टर अंबेडकर फांउडेशन के लिए आवेदन करना होता है। ध्यान रहे कि शादी के एक साल के अंदर ही आपको ये आवेदन करना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed