फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रेल में यात्रा करते हैं तो जान लें ये नियम, सफर के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी

Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways To avoid trouble during the journey know these rules of railways
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

भारतीय रेलवे विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इसमें लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। एक लंबे सफर के लिए आज भी ट्रेन को ही सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। इसका एक कारण ये भी है की रेलवे हर वर्ग के लोगों को सफर करने की सुविधा देता है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है कई बार लोगों को ज्यादा जानकारी ना होने के कारण ट्रेन में यात्रा करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको रेलवे से जुड़े नियम कानून की जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपको और आपके परिवार को सफर के दौरान कोई परेशानी ना हो। आज हम आपको रेलवे से जुड़े कुछ जरूरी नियम और कानून बताने जा रहे हैं, जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। साथ ही आपको अपने अधिकारों के बारे में भी पता हो।

Indian Railways To avoid trouble during the journey know these rules of railways
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • जब आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो इस दौरान टीटीई टिकट चेक करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए भी कुछ नियम हैं? रेलवे के नियम के अनुसार टीटीई द्वारा टिकट चेक करने के लिए एक समय निर्धारित किया गया है। इसका मतलब ये कि निर्धारित समय के अलावा टीटीई आपको टिकट के लिए बार-बार परेशान नहीं कर सकता। आमतौर पर लोग बिना सवाल किए टीटीई को टिकट दिखा देते हैं, लेकिन रात 10 बजे के बाद आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
Indian Railways To avoid trouble during the journey know these rules of railways
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि नियम के अनुसार टीटीई रात 10 बजे के बाद आपका टिकट चेक नहीं कर सकते हैं। रेलवे के नियम के मुताबिक चेक करने का सही समय सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे के बीच है। ये नियम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया है। यानि यात्रा के दौरान आप रात में अच्छी नींद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways To avoid trouble during the journey know these rules of railways
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इस नियम में एक बात ध्यान मेंं रखने वाली है कि ये नियम सभी पर लागू नहीं होता। रेलवे बोर्ड के अनुसार जिनकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है, टीटीई उनकी टिकट  रात 10 बजे के बाद चेक कर सकते हैं। यानी रात के 10 बजे के बाद ट्रेन में बैठते हैं, तो टीटीई रात में ही आपकी टिकट चेक करेगा।
विज्ञापन
Indian Railways To avoid trouble during the journey know these rules of railways
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आप ट्रेन में सफर के लिए पहले से टिकट नहीं ले पाएं हैं तो आप प्लेफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस प्लेटफॉर्म टिकट लेकर टीटीई के पास जाना है। इसके बाद पूरी यात्रा का शुल्क लेते हुए टिकट चेकर आपका टिकट बना देगा। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed