Indian Railways AC Coach: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है। हर रोज देश के कोने-कोने तक ट्रेनें चलाई जाती हैं ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके। अगर आपको भी ट्रेन में यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको टिकट बुक करना होता है। कई रूट पर तो महीनों पहले टिकट बुक करने पड़ते हैं और तब जाकर कहीं आप ट्रेन में यात्रा करते हैं। दूसरी तरफ बात अगर गर्मी में सफर करने की हो तो फिर लोग एसी कोच बुक करना ही पसंद करते हैं, लेकिन एसी कोच के टिकट के दाम ज्यादा होने के कारण लोगों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी एसी कोच से यात्रा करना पसंद करते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि वो कौन सा एसी कोच है जहां आप बाकी एसी कोच की तुलना में कम दाम में टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा कोच है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"669253e09977fca1ac050c4b","slug":"indian-railways-which-ac-coach-is-cheapest-in-indian-train-2024-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन के इस एसी कोच का टिकट मिलता है सबसे सस्ता, जानें कैसे करें बुक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन के इस एसी कोच का टिकट मिलता है सबसे सस्ता, जानें कैसे करें बुक
Sat, 13 Jul 2024 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन का सबसे सस्ता एसी कोच कौन सा है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन का सबसे सस्ता एसी कोच कौन सा है?
- फोटो : istock
एसी के इस कोच में सस्ती टिकट
- दरअसल, बात जब एसी कोच की आती है तो भारतीय रेलवे में चार तरह के एसी कोच होते हैं। इसमें थर्ड एसी इकोनॉमी, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी कोच होते हैं। जब भी अगर आपको एसी कोच से यात्रा करनी होती है तो आपको इनमें से ही किसी कोच में बुकिंग करनी पड़ती है।
ट्रेन का सबसे सस्ता एसी कोच कौन सा है?
- फोटो : istock
- वहीं, बात अगर ये की जाए कि किसमें सबसे सस्ती टिकट होती है तो इसका जवाब है थर्ड एसी इकोनॉमी यानी थ्री-ई में। माना जाता है कि बाकी एसी कोच की तुलना में इसमें यात्रा करनी सस्ता होता है। थर्ड एसी इकोनॉमी के टिकट बाकी एसी कोच के मुकाबले कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन का सबसे सस्ता एसी कोच कौन सा है?
- फोटो : istock
कब हुई थी शुरुआत?
- भारतीय रेलवे की तरफ से थर्ड एसी इकोनॉमी की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। इसका उद्धेश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा और सस्ते दाम पर एसी क्लास में यात्रा करने का मौका देना है। इस कोच की टिकट थर्ड एसी के मुकाबले भी सस्ती होती है।
विज्ञापन
ट्रेन का सबसे सस्ता एसी कोच कौन सा है?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं बुक
- वहीं, जब आप इस थर्ड एसी इकोनॉमी में सफर करते हैं तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि, ये कोच सभी ट्रेनों में नहीं मिलता। मौजूदा समय में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही ये सुविधा है। आपको इसे बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग के दौरान क्लास वाले ऑप्शन में 'AC 3 Economy (3E)' वाला विकल्प चुनना होता है जिसके बाद आप इस कोच में टिकट बुक कर सकते हैं।