Indian Railways: यात्रियों को बेहतर सुविधा और उनके सफर को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। ट्रेन में सफर करते समय अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस स्थिति में भारतीय रेलवे द्वारा आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। इसी वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय रेलवे में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। टिकट के बिना ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते वक्त यात्रियों का ट्रेन टिकट कहीं पर गुम हो जाता है। टिकट के गुम होने पर यात्री काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी स्थिति जन्म लेती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते वक्त गुम हो गया है टिकट, तो करें यह काम, नहीं आएगी कोई समस्या
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन