How To Book Confirm Tatkal Train Ticket For Diwali And Chhath Puja: देश में इस सम नवरात्रि का पर्व चल रहा है और लोग इन दिनों व्रत रख रहे हैं, गरबा और डांडिया खेल रहे हैं आदि। इसके बाद देश में दशहरा का पर्व आएगा और फिर दिवाली और छठ पूजा की धूम रहने वाली है। ऐसे में ये कुछ महीने त्योहारों से भरे रहने वाले हैं। अब अगर त्योहार हैं तो जाहिर है जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं वे अपने घर भी जाएंगे।
{"_id":"68dbc294e54fe09d9f04817d","slug":"indian-railways-to-get-confirmed-tatkal-train-tickets-for-diwali-chhath-puja-do-these-3-things-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: दिवाली-छठ के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने वाले पहले ही निपटा लें ये 3 काम, वरना भूल जाएं कंफर्म टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: दिवाली-छठ के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने वाले पहले ही निपटा लें ये 3 काम, वरना भूल जाएं कंफर्म टिकट
Tue, 30 Sep 2025 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:14 PM IST
सार
Confirm Tatkal Train Ticket Ke Liye Kya Karen: दिवाली और छठ पूजा के लिए अगर आप भी कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने वाले हैं, तो पहले आपको कुछ काम निपटा लेने चाहिए ताकि आपको त्योाहर पर घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सके।
विज्ञापन
कंफर्म तत्कल ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
कंफर्म तत्कल ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
कंफर्म टिकट बुक करने से पहले कर लें ये काम:-
मास्टर लिस्ट में पहले से नाम एड कर लें
- अगर आप चाहते हैं कि आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिले, तो इसके लिए आपको मास्टर लिस्ट में यात्रियों का नाम एड करना जरूरी है। दरअसल, ये वो लिस्ट होती है जिसमें आप पहले ही अपना (उन यात्रियों का नाम जिनके लिए आपको ट्रेन टिकट बुक करना है) जोड़ सकते हैं ताकि, आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों की जानकारी न भरनी पड़े और आपका समय बचे और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
कंफर्म तत्कल ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जोड़ सकते हैं मास्टर लिस्ट में अपना नाम:-
- सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं
- फिर यहां पर माय अकाउंट वाले सेक्शन में जाकर माय प्रोफाइल में जाकर Add / Modify Master List पर क्लिक करें
- इसके बाद यात्री का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आईडी कार्ड टाइप चुनकर उसका नंबर भरकर सबमिट कर दें और फिर यात्री का नाम मास्टर लिस्ट में जुड़ जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कंफर्म तत्कल ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
जिस ट्रेन में करनी है बुकिंग वो पहले ही नोट कर लें
- दिवाली और छठ दो ऐसे समय हैं जब एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं, क्योंकि हर किसी को त्योहार पहुंचने अपने घर जाना होता है। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। इसलिए जिस ट्रेन में आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है, उसका नंबर या नाम पहले ही चुनकर रख लें ताकि आपका समय बचे और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सके।
विज्ञापन
कंफर्म तत्कल ट्रेन टिकट कैसे मिलेगा?
- फोटो : Adobe Stock
पेमेंट का ऑप्शन स्कैनर चुनना फायदेमंद हो सकता है
- ट्रेन टिकट बुक करते समय पेमेंट करने का ऑप्शन एकदम क्लियर होना चाहिए, क्योंकि इसमें अगर अधिक समय लगा तो तत्काल टिकट खत्म हो सकती है। डेबिट-क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भरने में समय लग सकता है, नेट बैंकिंग लॉगिन करने में समय लग सकता है आदि। इसलिए आप यूपीआई द्वारा स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है।