फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RailOne App: यात्रीगण ध्यान दें! 1 मार्च से बदल जाएंगे रेलवे के ये नियम, जान लें वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 27 Feb 2026 06:12 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 27 Feb 2026 06:12 PM IST
सार

Indian Railways Rules: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके पास सिर्फ आज और कल का दिन है। क्योंकि परसो यानी 1 मार्च 2026 से ट्रेन से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। आपको इनके बारे में जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
Indian Railways to discontinue UTS APP and roll out RailOne App Check Date IRCTC rule changes
1 मार्च से UTS एप बंद हो रहा है। - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways New Rules Effective Of 1 March 2026: क्या आपने कभी ट्रेन का सफर किया है? अगर हां, तो आप जानते होंगे कि ट्रेन का सफर अधिकतर लोगों को पसंद आता है। क्योंकि ट्रेन में एसी, खानपान की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था, आरामदायक सीट आदि होती है।

अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से कुछ बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी यात्रा पर पड़ सकता है। इसलिए इन बदलावों को जानना जरूरी हो जाता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways to discontinue UTS APP and roll out RailOne App Check Date IRCTC rule changes
1 मार्च से UTS एप बंद हो रहा है। - फोटो : AdobeStock

सवाल: 1 मार्च से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
जवाब:
UTS एप हो रहा है बंद
अभी तक अगर आप यूटीएस एप का इस्तेमाल करते थे, तो जान लें 1 मार्च 2026 से ये बंद हो रहा है
इस एप की जगह अब रेलवन एप लेगा
इस रेलवन एप की मदद से आपका काफी समय बचेगा और अलग-अलग एप को डाउनलोड भी नहीं करना पड़ेगा

Indian Railways to discontinue UTS APP and roll out RailOne App Check Date IRCTC rule changes
1 मार्च से UTS एप बंद हो रहा है। - फोटो : Adobe Stock

सवाल: रेलवन एप से कौन-कौन से टिकट बुक कर पाएंगे?
जवाब:
1 मार्च से आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग एप का इस्तेमाल नहीं करना होगा
1 मार्च से सभी तरह के ट्रेन टिकट आप रेलवन एप से बुक कर सकेंगे
प्लेटफॉर्म टिकट, जनरल टिकट और रिजर्वेशन सबकुछ इसी एप से हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways to discontinue UTS APP and roll out RailOne App Check Date IRCTC rule changes
1 मार्च से UTS एप बंद हो रहा है। - फोटो : Adobe Stock

सवाल: रेलवन एप से जनरल टिकट बुक कैसे करें?
जवाब:
स्टेप 1

पहले रेलवन एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें और फिर 'Journey Planner' वाले ऑप्शन पर जाएं
फिर यहां पर 'Unreserved' वाला विकल्प चुन लें, जो जनरल टिकट का है
फिर वो स्टेशन चुनें जहां से यात्रा करनी है और इसके बाद वो स्टेशन जहां तक यात्रा करनी है

विज्ञापन
Indian Railways to discontinue UTS APP and roll out RailOne App Check Date IRCTC rule changes
1 मार्च से UTS एप बंद हो रहा है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब ट्रेन का टाइप चुन लें और फिर अपनी सारी जानकारी जरूर चेक कर लें
  • इसके बाद आपको पेमेंट करनी है
  • पेमेंट होने के बाद 'My Tickets' सेक्शन में आपके द्वारा बुक किया हुआ टिकट आ जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed