Indian Railways Rules For Passengers: भारतीय रेलवे रोजाना कई ट्रेनों का संचालन करता है जिसकी वजह से लोग गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको बस ट्रेन टिकट लेना होता है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। बस अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और नियमों का पालन करना होता है।
दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा कई तरह के नियम बनाए गए हैं जो यात्रियों के लिए भी हैं। पर कई बार यात्री ऐसी कोई गलती कर देते हैं जिसके कारण उन्हें जुर्माना तक देना पड़ जाता है। इसलिए आप ऐसी गलती करने से बचें। जैसे, ट्रेन में शराब पीकर सफर करना। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या है और इसमें कितना जुर्माना लग सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
हल्के में न लें इसे
- अगर आप ट्रेन में शराब पीकर सफर करते हैं और इस दौरान हंगामा करते हैं या किसी से लड़ते हैं आदि। ऐसे में ये दंडनीय अपराध माना जाता है। अगर आप ऐसे में पकड़ जाते हैं तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए कभी भी ट्रेन में या रेलवे परिसर में शराब का सेवन न करें और न करके जाएं।
3 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : freepik
क्या है सजा?
- ट्रेन में अगर कोई यात्री शराब पीकर यात्रा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत उस पर उचित कार्रवाई हो सकती है जिसमें 6 महीने की जेल या 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यही नहीं, पकड़े गए यात्री को ये दोनों भी हो सकते हैं।
4 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : freepik
ट्रेन से उतारा भी जा सकता है
- अगर कोई यात्री शराब पीकर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो आपको ट्रेन से उतारा भी जा सकता है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और ट्रेन स्टाफ आपको बीच सफर में ही उतार सकती है। इसलिए कभी भी ट्रेन में शराब पीकर यात्रा न करें।
5 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
- ट्रेन में रात के समय मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में गाना न चलाएं, वरना आपकी शिकायत हो सकती है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी हो सकती है
- रात के समय मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में किसी कॉल पर बात करने से बचना चाहिए आदि।