{"_id":"686caeddd2c2e0d3de0135c3","slug":"indian-railways-rule-travel-after-drinking-alcohol-know-fine-if-caught-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: शराब पीकर ट्रेन में न करें सफर, जानें पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा और कितना है जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: शराब पीकर ट्रेन में न करें सफर, जानें पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा और कितना है जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:09 AM IST
सार
Train Mein Sharab Pikar Yatra Karne Chahiye Ya Nahi: अगर आप भी भारतीय ट्रेन से सफर करने का प्लान कर रहे हैं, तो भूलकर भी ट्रेन या रेलवे परिसर में शराब न पिएं और साथ ही शराब का सेवन करके ट्रेन से यात्रा न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Indian Railways Rules For Passengers: भारतीय रेलवे रोजाना कई ट्रेनों का संचालन करता है जिसकी वजह से लोग गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको बस ट्रेन टिकट लेना होता है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। बस अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और नियमों का पालन करना होता है।
दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा कई तरह के नियम बनाए गए हैं जो यात्रियों के लिए भी हैं। पर कई बार यात्री ऐसी कोई गलती कर देते हैं जिसके कारण उन्हें जुर्माना तक देना पड़ जाता है। इसलिए आप ऐसी गलती करने से बचें। जैसे, ट्रेन में शराब पीकर सफर करना। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या है और इसमें कितना जुर्माना लग सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
हल्के में न लें इसे
अगर आप ट्रेन में शराब पीकर सफर करते हैं और इस दौरान हंगामा करते हैं या किसी से लड़ते हैं आदि। ऐसे में ये दंडनीय अपराध माना जाता है। अगर आप ऐसे में पकड़ जाते हैं तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए कभी भी ट्रेन में या रेलवे परिसर में शराब का सेवन न करें और न करके जाएं।
3 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : freepik
क्या है सजा?
ट्रेन में अगर कोई यात्री शराब पीकर यात्रा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत उस पर उचित कार्रवाई हो सकती है जिसमें 6 महीने की जेल या 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यही नहीं, पकड़े गए यात्री को ये दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : freepik
ट्रेन से उतारा भी जा सकता है
अगर कोई यात्री शराब पीकर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो आपको ट्रेन से उतारा भी जा सकता है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और ट्रेन स्टाफ आपको बीच सफर में ही उतार सकती है। इसलिए कभी भी ट्रेन में शराब पीकर यात्रा न करें।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रेन में शराब पीकर जाने पर कितनी सजा हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
ट्रेन में रात के समय मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में गाना न चलाएं, वरना आपकी शिकायत हो सकती है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी हो सकती है
रात के समय मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में किसी कॉल पर बात करने से बचना चाहिए आदि।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।