फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: अब रेल यात्रियों का सफर होगा और भी मजेदार, उत्तर रेलवे ने शुरू की ये खास सेवा

Thu, 24 Feb 2022 10:15 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 24 Feb 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways radio service will be available in shatabdi and vande bharat express
रेलवे दे रही है जबरदस्त सुविधा - फोटो : istock

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। रोजाना ट्रेन से करोड़ों लोग सफर करते हैं। ये बात रेल यात्री बेहतर तरीके से जानते हैं कि रेल से यात्रा करने का मजा कुछ और ही होता है। कई लोग अपनी यात्रा को और आनंददायी बनाने के लिए मनोरंजन का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप सफर के दौरान अपने मनपसंद संगीत का आनंद लेते हैं, तो आपका सफर और सुहाना हो जाता है। अगर आपको भी कुछ इस तरह से सफर करना पसंद है, तो आपके लिए बेहद कमाल की खबर है। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए बेहद खास शुरुआत की है। उत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए रेलगाड़ियों में 'नए भारत के विचार' के साथ एक बड़ा मनोरंजक प्लेटफार्म शुरू किया है। अब यात्रियों को दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर, देहरादून, अजमेर, कानपुर, कटड़ा, वाराणसी और काठगोदाम की यात्रा के दौरान शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में परम्परागत रेडियो संगीत सुनने का लाभ मिलेगा।

Indian Railways radio service will be available in shatabdi and vande bharat express
रेलवे दे रही है जबरदस्त सुविधा - फोटो : istock

रेल यात्रियों को अब पूर्ण मनोरंजन के साथ यात्रा का मौका मिलेगा। ये नई शुरुआत उत्तर रेलवे द्वारा की गई है, जिसके तहत दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में रेडियो सेवा देने के लिए अनुबंध किया गया है।

Indian Railways radio service will be available in shatabdi and vande bharat express
रेलवे दे रही है जबरदस्त सुविधा - फोटो : i stock

अधिकतर लोग सफर के दौरान संगीत सुनना पसंद करते हैं। उत्तर रेलवे यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से एक नई तरीके से मनोरंजन और आनंद की शुरुआत करने जा रहा है। इसमें यात्रियों को संगीत अनुभव के साथ आर.जे. मनोरंजन भी उपलब्ध कराया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways radio service will be available in shatabdi and vande bharat express
रेलवे दे रही है जबरदस्त सुविधा - फोटो : istock

रेलवे का कहना है कि ये कदम वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को सुखद यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है। फिलहाल ये सुविधा 10 शताब्दी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Indian Railways radio service will be available in shatabdi and vande bharat express
रेलवे दे रही है जबरदस्त सुविधा - फोटो : i stock

इस खास सुविधा की शुरुआत दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डिम्पी गर्ग और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देशों पर की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed