फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रेलवे जल्द लेकर आने वाला है यह शानदार एप, टिकट बुकिंग से लेकर हर सुविधा का लाभ मिलेगा एक जगह

Thu, 04 Jan 2024 12:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Planning To Develop A Super App For All Services
Indian Railways - फोटो : iStock

Indian Railways: भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा कहा जाता है। यह देश के लगभग हर भाग को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में देश की कनेक्टिविटी को बढ़ाने में भारतीय रेलवे का एक बहुत बड़ा योगदान है। रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा सफर के समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे एक खास तरह का एप लेकर आने वाला है। इस सुपर एप पर आप टिकटिंग, ट्रैकिंग और रेलवे से जुड़ी कई दूसरी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में भारतीय रेलवे कई अलग एप्स के माध्यमों से अलग-अलग सुविधाओं को यात्रियों तक पहुंचा रहा है। 

Indian Railways Planning To Develop A Super App For All Services
Indian Railways - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे से जुड़े जो कई एप हैं उनको एक बड़े एप के अंतर्गत लाया जाएगा। 

Indian Railways Planning To Develop A Super App For All Services
Indian Railways - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे की ब्रांच CRIS इस खास तरह के सुपर एप को बनाने का काम करेगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के बदलाव समय की मांग बन गए हैं। 

IRCTC: सर्दियों में पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने रुपये है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Planning To Develop A Super App For All Services
Indian Railways - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, ई-कैटेरिंग फूड ऑन ट्रैक, आईआरसीटीसी एयर आदि एप्लीकेशन को एक सुपर एप के अंतर्गत लाया जा सकता है। यही नहीं रेलवे के इस सुपर एप में रेल मदद, यूटीएस, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम आदि को भी कंबाइंड किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indian Railways Planning To Develop A Super App For All Services
Indian Railways - फोटो : Istock

ऐसे में आप इस एक एप्लीकेशन से ट्रेन टिकट की बुकिंग करने से लेकर कोई शिकायत दर्ज कराने और पूछताछ सभी कुछ कर सकेंगे। इस सुपर एप के आने के बाद देश में ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को फायदा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed