Indian Railways Platform Ticket Rules For Diwali Chhath Puja 2025: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है ताकि, यात्रीगण अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। देश के कोने-कोन में ट्रनों का संचालन होता है और ट्रेन का सफर लोगों को पसंद भी आता है। वहीं, जब त्योहारों का मौका होता है तो भारतीय रेलवे की अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाता है।
खासतौर पर दिवाली से लेकर छठ पूजा के बीच कई ट्रेनों का संचालन किया जाता है, क्योंकि इन मौकों पर अपने-अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या बड़ी होती है। जैसे, इस बार भी दिवाली से लेकर छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए भी रेलवे ने कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली से छठ तक कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये कौन से स्टेशन हैं जहां आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
क्यों नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट?
- दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के कई स्टेशनों पर त्योहारी सीजन में प्लेटफॉर्म टिकट न देने का फैसला लिया। त्योहारी सीजन में ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को कम किया जा सके। भीड़ नियंत्रित हो सके और यात्रा सुरक्षित व सुगम हो सके। इसलिए भारतीय रेलवे ने ये फैसला लिया।
3 of 5
इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट
- भारतीय रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देश के कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया। स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न हो और बाकी यात्री आसानी से सफर कर सके और ट्रेनों में चढ़ सके और उतर सके।
4 of 5
इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
- नई दिल्ली
- पुरानी दिल्ली
- हजरत निजामुद्दीन
- आनंद विहार टर्मिनल
- गाजियाबाद आदि जैसे देश के कई अन्य व्यस्त स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी।
5 of 5
इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा?
- फोटो : AdobeStock
इस तारीख तक प्रभावी रहेगा नियम
- अगर आप भी दिवाली से लेकर छठ पूजा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो जान लें कि रेलवे के मुताबिक 28 अक्तूबर 2025 तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, बच्चों और सहायता की आवश्यकता वाली महिला यात्रियों (जो यात्री किसी परिजन की मदद के बिना यात्रा नहीं कर सकते) के लिए प्लेटफॉर्म टिकट ले सकेंगे।