फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 August: पतंग उड़ाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM IST
सार

Patang Udane Walo Ke Liye Tips: अगर आप भी 15 अगस्त को पतंग उड़ाते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको दिकक्त दे सकती है।

विज्ञापन
Independence Day 2025 Safety Rules for Flying Kites on 15th August News in Hindi
Independence Day 2025: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Independence Day 2025: हमारे देश में समय-समय पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं जिसमें अलग-अलग धर्मों के लोगों की अपनी-अपनी मान्यता होती है। पर बात जब 15 अगस्त की आती है तो ये किसी धर्म विशेष का नहीं बल्कि, पूरे भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन होता है। 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं।

यही नहीं, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, घरों में, सोसायटी में भी आदि लोग तिरंगा फहराते हैं। इसके अलावा इस दिन पतंग भी उड़ाई जाती है। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग लगभग हर कोई पतंग उड़ाता है और इस दिन को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में अगर आप भी इस 15 अगस्त पतंग उड़ाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ बातों को जरूर जान लें, वरना आपकी छोटी सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Independence Day 2025 Safety Rules for Flying Kites on 15th August News in Hindi
Independence Day 2025: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • पतंग उड़ाने का शौक लगभग हर किसी का होता है और खासतौर पर छोटे बच्चों को। बच्चे 15 अगस्त से भी पहले से ही पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं। पर अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो उन्हें अकेले पतंग न उड़ाने दें, क्योंकि कई बार बच्चे पतंग उड़ाने के चक्कर में छत से गिर भी जाते हैं और ऐसे कई मामले पहले सामने आए हैं। इसलिए अपने बच्चों को खुले पार्क में लेकर जाएं या आप उनके साथ रहें।
Independence Day 2025 Safety Rules for Flying Kites on 15th August News in Hindi
Independence Day 2025: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आप भी पतंग उड़ाने का प्लान कर रहे हैं तो जाहिर है कि आप अच्छे मांझे की तलाश में भी होंगे। हर कोई सोचता है कि हमारी पतंग न कटे जिसके लिए लोग अलग-अलग तरह के मांझे से पतंग उढ़ाते हैं। इसमें एक मांझा होा है कांच वाला, लेकिन आप इस मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2025 Safety Rules for Flying Kites on 15th August News in Hindi
Independence Day 2025: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
  • कांच का मांझा भले ही बाकी मांझों को काटने में मदद कर सकता है, लेकिन इस मांझे की वजह से कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इस मांझे से लोगों की गर्दन तक कट जाती है जिससे उनकी मौत हो सकती है। इसलिए ऐसे मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Independence Day 2025 Safety Rules for Flying Kites on 15th August News in Hindi
Independence Day 2025: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • कांच का मांझा या ऐसा मांझे जिससे उंगलियां या गर्दन कटने जैसे मामले सामने आते हैं। ऐसे मांझे की वजह से पक्षियों को भी नुकसान पहुंचता है और कई बार तो कई पक्षियों की गर्दन, पैर आदि कट जाते हैं तो कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। इसलिए पतंग उड़ाते समय पक्षियों की ध्यान रखें और ऐसे मांझे का इस्तेमाल करें जिससे कोई दिक्कत न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed