फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कई कामों के लिए जरूरी होता है आय प्रमाण पत्र, जानें बनवाते समय चाहिए होते हैं कौन से दस्तावेज

Thu, 19 Sep 2024 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Sep 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
Income certificate is necessary for many works Check here
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Income Certificate: जब हम किसी सरकारी काम को करवाने जाते हैं तो हमें कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। ऐसा ही कुछ गैर-सरकारी कामों के लिए भी नजर आता है। आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेजों के न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप सभी जरूरी दस्तावेजों को बनवाकर अपने पास रखें। इनकी तरह ही एक और दस्तावेज है जिसका नाम आय प्रमाण पत्र है। दरअसल, अगर आप ये सोच रहे हैं कि भला ये किस काम आएगा या इसकी क्या जरूरत है, तो जान लें कि आय प्रमाण पत्र कई कामों के लिए जरूरी होता है और अगर आपके पास ये नहीं है तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आय प्रमाण पत्र किन कामों के लिए जरूरी होता है और इसको बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Income certificate is necessary for many works Check here
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों के लिए चाहिए पड़ सकता है आय प्रमाण पत्र:-

  • अगर आप उच्च शिक्षा के लिए छाक्षवृत्ति ले रहे हैं या लेना चाहते हैं तो आपको इस दौरान आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है। जब आप आवेदन करते हैं तो इस दस्तावेज की कॉपी आपको साथ में लगानी होती है। इसलिए ऐसी स्थिति के लिए आप इस दस्तावेज को बनवाकर रख सकते हैं।
Income certificate is necessary for many works Check here
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • सरकार सरकारी दुकानों के जरिए सस्ता व मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इसका लाभ उन लोगों को मिलता है जिनके पास राशन कार्ड होता है। ऐसे में अगर आप राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इसे बनवाते समय भी आपको आय प्रमाण पत्र चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Income certificate is necessary for many works Check here
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

इन दस्तावेज की होती है जरूरत:-

अगर आप भी चाहते हैं कि आप आय प्रमाण पत्र बनवा लें या किसी काम के लिए आपको इसे बनवाना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। दरअसल, इन दस्तावेजों की जरूरत आपको आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पड़ती है...

  • इसमें सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड होता है
  • दूसरा दस्तावेज होता है आपका वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन
Income certificate is necessary for many works Check here
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर आपको पैन कार्ड चाहिए होता है और साथ ही आपको एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होता है
  • बिजली का बिल और पानी का बिल भी चाहिए होता है
  • आपको पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होते है
  • जिस कंपनी में आप काम कर रहे होते हैं उसकी सैलरी स्लिप भी आपको चाहिए होती है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed