PM Vishwakarma Yojana Loan Facility: आज भी देश का एक बड़ा तबका ऐसा है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि, शहरों में भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है। इन लोगों की आर्थिक मदद और दूसरे तरह की मदद के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जैसे, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को चला रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2023 में इस पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की।
इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस योजना के तहत लोन भी दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको लोन कब तक वापस करना होता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन कब तक वापस देना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के लाभ मिलते हैं जिसमें लाभार्थियों को 15000 रुपये दिए जाते हैं। दरअसल, ये पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि लाभार्थी टूलकिट खरीद सके।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन कब तक वापस देना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जो लाभार्थी जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इस एडवांस ट्रेनिंग के जरिए लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने के लिए मदद की जाती है। जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिए जाते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन कब तक वापस देना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
लोन भी मिलता है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को लोन दिया जाता है। इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है ताकि, वे अपना कुछ काम कर सके। इसके बाद इस 1 लाख रुपये के लोन को लौटाने के बाद 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन आप ले सकते हैं और इसे भी आप अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन कब तक वापस देना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
कब लौटाने होते हैं लोन के पैसे?
- अगर आप पहले 1 लाख रुपये का लोन लेते हैं, तो नियमों के मुताबिक, आपको ये लोन 18 महीनों में वापस करना होता है
- इसके बाद आप 2 लाख रुपये का लोन अगर लेते हैं, तो ये भी आपको वापस करना होता है जिसके लिए आपको 30 महीनों का समय मिलता है