आज के समय में लोगों को पहले की तरह बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि अब जगह-जगह पर एटीएम मशीन हैं। इसके लिए बस आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए, और फिर आप इनसे पैसे निकाल सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा अगर आपको घर बैठे कुछ मांगना है, घर बैठे किसी को पैसे भेजने हो, किसी से मंगवाने हो आदि। ये सभी काम भी आसानी से हो सकते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जितने हम तकनीकी रूप से आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही खतरा ठगी होने का बना रहता है। वहीं, अगर आपका डेबिट-क्रेडिट कार्ड कभी चोरी हो जाए, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ काम करवा लें। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d7edb411db3b2abb5f07b5","slug":"if-your-credit-and-debit-card-are-lost-or-stolen-follow-these-tips-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर तुरंत कर लें ये काम, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर तुरंत कर लें ये काम, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Wed, 20 Jul 2022 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Jul 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
कार्ड चोरी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम:-
कार्ड ब्लॉक कराना जरूरी
कार्ड ब्लॉक कराना जरूरी
- अगर आपका डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपने कार्ड को ब्लॉक करवाना चाहिए। इससे आपका बैंक खाता खाली होने से बचा रहता है, और कम से कम नुकसान होता है।
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ब्लॉक
- आप अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने कस्टमर केयर या कार्ड ब्लॉक करवाने वाले नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल एप के जरिए भी कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
बैंक से संपर्क जरूर करें
- अगर आपके चोरी हुए कार्ड को ब्लॉक करने के दौरान जालसाज आपके कार्ड से पैसे निकाल चुका है, तो ऐसी स्थिति में आपके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपने बैंक को सूचित करें। उन्हें बताएं कि आपके कार्ड चोरी हो गए हैं। ऐसे में बैंक आपकी मदद करता है।
विज्ञापन
Fraud Alert: डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
एफआईआर भी करवा लें
- आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड चोरी होता है, तो आप चाहें तो एफआईआर भी करवा सकते हैं। इससे आपके पास प्रूफ रहता है कि आपके कार्ड चोरी हुए और आपने इसकी जानकारी दी है।