आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा जरुरी और आवश्यक दस्तवेजों में से एक है। इसकी जरूरत कई सारी जगहों पर पड़ती है, जैसे बैंक में खाता खुलवाते समय, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेते समय, गैस कनेक्शन या सिमकार्ड लेने में आदि। हर जगहों पर आपका आधार कार्ड आपकी पहचान के रूप में लिया जाता है। वास्तव में आधार कार्ड आपका एक प्रकार का पहचान पत्र है, जिसमें 12 अंकों की एक संख्या होती है। ऐसे में आधार कार्ड खो जाने पर या किसी दूसरे के हाथ में लग जाने से वो आपके बारे में कई सारी जानकारियां निकाल सकता है। इसलिए अपने आधार को हमेशा संभालकर रखना चाहिए। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय जल्दबाजी में आप से जुड़ी कई सारी जानकारियां आधार कार्ड में गलत हो जाती हैं, जिससे बाद में आपको बहुत परेशानी होती है। जैसे- आपका पता। अगर आधार कार्ड पर ये गलत छपा है, तो आप इसे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही मिनटों से ही अपडेट करके सही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान प्रक्रिया के बारे में...
{"_id":"61c1993cbb115f2af2639ac3","slug":"how-to-update-your-aadhaar-card-address-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड पर अपडेट करना है अपना पता, तो घर बैठे इस सरल तरीके से कर सकते हैं आप","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड पर अपडेट करना है अपना पता, तो घर बैठे इस सरल तरीके से कर सकते हैं आप
Tue, 21 Dec 2021 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Dec 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
अपने आधार कार्ड को ऐसे कीजिए अपडेट:-
स्टेप 1
- अपने आधार कार्ड के पते को अपडेट करने के लिए या अन्य किसी भी प्रकार की गलती को सही करने के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको माय आधार सेक्शन में जाना होगा। जहां पर आपको अपडेट माय आधार का विकल्प चुनना होगा।
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। इसे भरने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। इसको भरने के बाद आपको एक नया लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर आपको नया पेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- इस पेज पर जाकर आप अपने आधार कार्ड में जो भी चीज अपडेट करना चाहते हैं, उस विकल्प को चुनना होगा, जैसे अगर आपको अपना पता, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या फिर फोटो अपडेट करनी है, तो आपको उस विकल्प का चुनाव करना होगा। अगर आप अपना पता सही करना चाहते हैं, तो पते का विकल्प चुनें।
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 4
- अब आपको जो भी जानकारी अपडेट करना है, उससे जुड़ा जरुरी दस्तावेज लगाकर आप उसको फिर से भरकर कैप्चा कोड भरिए और सेंड ओटीपी पर क्लिक कीजिए। अब आपको एक ओटीपी मिलेगा और उसे भरकर अपडेट पर क्लिक कीजिए। साथ ही आपको इसके लिए 50 रूपये भी जमा करने होंगे। इसके बाद आपका आधार कार्ड पर आपका पता अपडेट हो जाएगा।