लोग अपनी आज की कमाई के साथ-साथ अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी कार्य करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के निवेश करते हैं, जैसे- कोई गोल्ड खरीदता है, तो कोई कई तरह की पॉलिसी में निवेश करके भविष्य के लिए पैसा बचाता है। इसी तरह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भी लोगों के आज और कल दोनों को सुरक्षित करने के लिए कार्य करता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति नौकरी करता है, तो उसकी सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे कटते हैं जो उसके पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं। वहीं, इन पैसों पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है और आप इस पैसे को नौकरी करने के बीच में निकाल सकते हैं या फिर रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आजकल पीएफ खाते का कुछ भी काम आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं। जैसे- अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है या फिर आपने अपना बैंक खाता अपडेट नहीं किया है। तो आपको जरूरत है कि आप ये काम निपटा लें। तो चलिए हम आपको इसके आसान से प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
EPFO: घर बैठे बदल सकते हैं पीएफ खाते में मोबाइल नंबर से लेकर बैंक खाते तक सबकुछ, जानें क्या है प्रोसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता अपडेट करने का ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- सबस पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। फिर अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लें।
स्टेप 2
- अब मैनेज वाले ऑप्शन पर जाएं और केवाईसी पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आपको Click on KYC Document To Add पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
- फिर बैंक वाले विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर आपको अपना बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड भरना है। अब सेव पर क्लिक कर दें। फिर अपने कंपनी के एचआर को आपको बताना है कि वो आपके बैंक खाते को अप्रूव कर दें। इसके बाद जब आपके एचआर इसे अप्रूव कर देंगे, तो आपका बैंक खाता अपडेट हो जाएगा।
मोबाइल नंबर ऐसे बदल सकते हैं:-
स्टेप 1
- मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है। इसके बाद आपको कॉन्टेक्ट डिटेल पर क्लिक करना है और फिर चेक मोबाइल नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करें।