फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: इस बिजनेस से हर साल होगी आपकी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 01 Apr 2022 05:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees per month after starting rabbit farming
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : iStock

आज हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे शुरू करके आप हर साल लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और एक नए व्यापार को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये बिजनेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये बिजनेस खरगोस पालन से जुड़ा हुआ है। इसे शुरू करके आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। भारत में कई लोग खरगोश पालन करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी इस बिजनेस के जरिए लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक व्यवस्थित ढंग से इसकी शुरुआत करनी है। उसके बाद धीरे धीरे थोड़े बहुत उतार चढ़ाव के बाद आपकी अच्छी खासी कमाई इस बिजनेस से होने लगेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं खरगोश पालन व्यवसाय के बारे में विस्तार से - 

Business Ideas you can earn lakhs of rupees per month after starting rabbit farming
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock

खरगोश पालन व्यवसाय को शुरू करने में आपका 4.5 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा। इस व्यवसाय को यूनिट में बांटा गया है। एक यूनिट में सात मादा और तीन नर खरगोश को रखा जाता है।

Business Ideas you can earn lakhs of rupees per month after starting rabbit farming
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock

अगर आप फार्मिंग की शुरुआत 10 यूनिट के साथ करते हैं, तो इसमें 4 लाख से 4.50 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है। इसमें टिन शेड खरीदने पर 1 लाख से लेकर 1.50 लाख रुपये तक लगेंगे। वहीं पिंजड़े को खरीदने पर 1.25 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees per month after starting rabbit farming
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock

वहीं चारा और बाकी यूनिट्स पर 2 लाख रुपये तक खर्चा आता है। ऐसे में मोटे स्तर पर खरगोश पालन को शुरू करने पर 4 से लेकर 4.50 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।

विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees per month after starting rabbit farming
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock

करीब 6 महीनों के बाद नर और मादा खरगोश ब्रीडिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। मादा खरगोश का प्रेग्नेंसी पीरियड 30 दिनों का होता है। वह औसतन एक बार में 6 से 7 बच्चों को आसानी से जन्म देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed