PF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ, जिसके अंतर्गत नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन खातों में कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। साथ ही इतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करवाती है। वहीं, सरकार इस पैसे पर सालाना ब्याज भी देती है। ऐसे में इस पैसे को पीएफ खाताधारक नौकरी के बीच में या सर्विस समाप्त होने के बाद निकाल सकता है। बस इसके लिए आपका बैंक खाता पीएफ पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए, लेकिन कई बार लोगों का पहले से लिंक बैंक अकाउंट किन्हीं कारणों से बंद हो जाता है या अन्य कारणों से वो अपने इस बैंक खाते को बदलना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते को बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा बेहद आसान तरीके से कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में नया बैंक अकाउंट कैसे अपडेट करवा सकते हैं...
{"_id":"64a93c1d6760c50c120d81c7","slug":"how-to-update-bank-account-details-in-your-pf-account-follow-these-steps-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF: मिनटों में बदल सकते हैं पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF: मिनटों में बदल सकते हैं पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत
Sat, 08 Jul 2023 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते में बैंक खाता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते में बैंक खाता बदलने का तरीका
- फोटो : Istock
पीएफ खाते में नया बैंक अकाउंट अपडेट करने का तरीका:-
स्टेप 1
- आप भी अगर किसी कारण से अपने पीएफ खाते में नया बैंक अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- आपको इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना पड़ेगा
पीएफ खाते में बैंक खाता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज कर लॉगिन करना है
- अब आपको पोर्टल पर केवाईसी का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर यहां पर आपको अपना बैंक खाता अपडेट करने का विकल्प मिलेगा
- आपको इस पर भी क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते में बैंक खाता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको यहां पर अपने नए बैंक खाते की जानकारी भरनी है यानी जिस बैंक खाते को आप अपडेट करना चाहते हैं उसकी जानकारी भरें
- इसके बाद भरी हुई जानकारी को ठीक से चेक कर लें, ताकि कोई गलती न हो
विज्ञापन
पीएफ खाते में बैंक खाता बदलने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर जब सब जानकारी सही है, तो सबमिट पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपके नए बैंक खाते की जानकारी को आपके कंपनी के एचआर द्वारा मंजूरी दी जाती है
- फिर एचआर की स्वीकृति मिलते ही आपका नया बैंक खाता पीएफ खाते से लिंक हो जाता है।