फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आधार कार्ड को कर सकते हैं अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी अपडेट, ये रहा सरल तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम

Sat, 23 Apr 2022 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Apr 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
how to update aadhaar card in local language utility news in hindi
आधार कार्ड क्षेत्रीय भाषा में कैसे बनवाएं - फोटो : istock

हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि आज के समय में आधार कार्ड की उपयोगिता सबसे ज्यादा है। दरअसल, कुछ भी काम हो तो आधार कार्ड की उसमें जरूरत होती ही है। बैंक में खाता खुलवाना हो, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाना हो, आईडी प्रूफ के तौर पर, जमीन खरीदने पर, होटल में ठहरने के लिए, वैक्सीन लगवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि आधार के अंग्रेजी और हिंदी में होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि कई लोग ये भाषा ठीक से न जानकर केवल अपनी क्षेत्रीय भाषा को ही जानते हैं। ऐसे में लोगों को भाषा को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए यूआईडीएआई की तरफ से ये सुविधा दी गई है कि आप अपने आधार कार्ड को अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए ये होगा कैसे इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to update aadhaar card in local language utility news in hindi
आधार कार्ड क्षेत्रीय भाषा में कैसे बनवाएं - फोटो : istock

इस सरल तरीके से आधार को क्षेत्रीय भाषा में अपडेट करवा सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में हिंदी या अंग्रेजी भाषा की जगह पर अपनी क्षेत्रीय भाषा चाहिए, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको 'आधार सर्विस सेक्शन' वाला विकल्प चुनना है।
how to update aadhaar card in local language utility news in hindi
आधार कार्ड क्षेत्रीय भाषा में कैसे बनवाएं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करें। अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें और आगे बढ़कर मांगी गई अपनी जरूरी जानकारियां यहां पर दर्ज कर दें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर 'अपडेट डेटा बटन' पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update aadhaar card in local language utility news in hindi
आधार कार्ड क्षेत्रीय भाषा में कैसे बनवाएं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब अपनी उस क्षेत्रीय भाषा का चुनाव करें, जिसमें आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं। इसके बाद फिर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आगे 'प्रोसिड' करें।
विज्ञापन
how to update aadhaar card in local language utility news in hindi
आधार कार्ड क्षेत्रीय भाषा में कैसे बनवाएं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आगे जाकर आपको 50 रुपये फीस देनी होगी, जिसे आप ऑनलाइन मोड से भर सकते हैं। इसके बाद आपको आपका क्षेत्रीय भाषा में अपडेट हुआ आधार कार्ड लगभग 3 हफ्ते के अंदर आपके पते पर मिल जाएगा। आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और पीवीसी कार्ड के रूप में मंगवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed