फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Hacks: सर्दियों में जम जाती है आपके रसोई सिलेंडर की गैस, तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 07 Nov 2022 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
How To Unfreeze LPG Gas Cylinder in Winter Season Know Here Tips in Hindi
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव काफी बढ़ने लगा है। अक्सर ठंड के सीजन में घर की महिलाएं रसोई सिलेंडर में गैस जमने की शिकायत करती हैं। गौरतलब बात है कि सिलेंडर में गैस जमने के बाद वह काफी जल्दी खत्म हो जाता है। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर का जल्दी खत्म होने का बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी रसोई सिलेंडर में गैस जमने की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने गैस को सिलेंडर में जमने से रोक सकते हैं। गैस को सिलेंडर में जमने से रोकने के लिए ये शानदार उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

How To Unfreeze LPG Gas Cylinder in Winter Season Know Here Tips in Hindi
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि जमीन ठंडी होने के कारण सिलेंडर में गैस जम जाती है। इस स्थिति में आप सिलेंडर ट्रॉली को इस्तेमाल में ला सकते हैं। सिलेंडर व्हील का इस्तेमाल करने से आपके फर्श पर सिलेंडर के दाग धब्बे भी नहीं लगेंगे।

How To Unfreeze LPG Gas Cylinder in Winter Season Know Here Tips in Hindi
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

सिलेंडर में गैस को जमने से रोकने के लिए आप जूट की बोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जूट की बोरी को सिलेंडर के नीचे रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने सिलेंडर को जूट की बोरी से ढंक भी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Unfreeze LPG Gas Cylinder in Winter Season Know Here Tips in Hindi
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

जूट सिलेंडर की बोरी को गर्म करने का काम करता है। जूट की बोरी को इस्तेमाल में लाने के बाद आपके सिलेंडर में गैस जमने की समस्या परेशान नहीं करेगी। 

विज्ञापन
How To Unfreeze LPG Gas Cylinder in Winter Season Know Here Tips in Hindi
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

इसके अलावा आप 3 से 4 लीटर गर्म पानी को एक बड़े से बर्तन में उलटकर सिलेंडर को उस पानी में रख सकते हैं। अगर आपके सिलेंडर में गैस जमी हुई है। इस स्थिति में वह अपने मूल रूप में आ जाएगी। 

PM Kisan Yojana: इन गलतियों से अटकी हो सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए करें यह काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed