फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPF To NPS: EPF के पैसों को NPS में ऐसे करें ट्रांसफर, मिलेगी पहले से भी ज्यादा ब्याज दर

Thu, 28 Jul 2022 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
How To Transfer Money From EPF To NPS Know Step By Step Process In Hindi
How To Transfer Money From EPF To NPS - फोटो : Istock

How To Transfer Money From EPF To NPS: देश में एक बड़ी आबादी नौकरीपेशा लोगों की है। कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके प्रोविडेंट फंड खाते में जमा होता रहता है। वर्तमान समय में ईपीएफ इंटरेस्ट रेट 8.10 प्रतिशत है। वहीं बात अगर एनपीएस की करें, तो यहां से मिलने वाला रिटर्न तय नहीं होता है। एनपीएस से मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से भी तय होते हैं। ऐसे में एनपीएस में निवेश किए गए पैसों पर ईपीएफ से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। यही नहीं एनपीएस में निवेश करने पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। वहीं आप 80CCD(1B) के अंतर्गत अतिरिक्त 50 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। अगर आप अपने ईपीएफ फंड में जमा पैसों को एनपीएस अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

How To Transfer Money From EPF To NPS Know Step By Step Process In Hindi
How To Transfer Money From EPF To NPS - फोटो : अमर उजाला

इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने ईपीएफ के पैसों को एनपीएस में ट्रांसफर कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

How To Transfer Money From EPF To NPS Know Step By Step Process In Hindi
How To Transfer Money From EPF To NPS - फोटो : iStock

हालांकि, ईपीएफ से एनपीएस में पैसों को ट्रांसफर करने के लिए आपके पास एनपीएस का एक्टिव टियर-1 खाता होना जरूरी है। इसे आप अपने नियोक्ता की मदद से खुलवा सकते हैं। नियोक्ता से इजाजत मिलने के बाद आपको अकाउंट ओपन कराने के लिए एनपीएस के पोर्टल npstrust.org.in पर विजिट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Transfer Money From EPF To NPS Know Step By Step Process In Hindi
How To Transfer Money From EPF To NPS - फोटो : iStock

एनपीएस अकाउंट ओपन होने के बाद आपको ईपीएफ से एनपीएस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद ईपीएफओ आपकी राशि को चेक या ड्राफ्ट के जरिए एनपीएस के नोडल ऑफिस के नाम जारी कर देगा।

विज्ञापन
How To Transfer Money From EPF To NPS Know Step By Step Process In Hindi
How To Transfer Money From EPF To NPS - फोटो : iStock

इस प्रोसेस के बाद आपका पैसा पीएफ अकाउंट से एनपीएस अकाउंट में चला जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ईपीएफओ आपके नियोक्ता को इस विषय में जानकारी देगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने पीएफ खाते के पैसों को एनपीएस अकाउंट में ट्रांसफर करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed