फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Life Certificate: पेंशनर्स ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, जानिए क्या है तरीका

Tue, 07 Nov 2023 12:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
How to submit life certificate online know the complete process here
How to submit life certificate online - फोटो : Istock

How to submit life certificate online: देशभर में लाखों लोग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में देशभर के लाखों पेंशनर्स के लिए एक जरूरी खबर है। पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना है। हर साल जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना काफी जरूरी होता है। इससे इस बारे में पता चलता है कि पेंशन का लाभ लेने वाला वरिष्ठ नागरिक जिंदा है या नहीं। 60 से 80 साल के बीच के वरिष्ठ नागरिक 1 से 30 नवंबर के बीच आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप ऑनलाइन अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं। 

How to submit life certificate online know the complete process here
How to submit life certificate online - फोटो : Istock
  • ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए सबसे पहले आपको आधार फेस आरडी एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
  • इसके अलावा जीवन प्रमाण एप्लीकेशन को भी डाउनलोड करना होगा। 
How to submit life certificate online know the complete process here
How to submit life certificate online - फोटो : Istock
  • इसके बाद आपको जीवन प्रमाण एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन स्क्रीन पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपनी पर्सनल डिटेल जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस आदि जानकारी फिल करनी है।
  • यह करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें। 

Dhanteras 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
How to submit life certificate online know the complete process here
How to submit life certificate online - फोटो : Istock
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार नंबर और नाम को फिल करना है।
  • इसके बाद बॉक्स चेक करके स्कैन के विकल्प का चयन करें।
  • फेस स्कैन को ऑथोराइज करके yes के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर फेस स्कैन के लिए गाइडलाइन आएगी।
  • यहां आपको I am aware of this बॉक्स पर चेक करना है। इसके बाद आपकी फोटो खींची जाएगी। 
विज्ञापन
How to submit life certificate online know the complete process here
How to submit life certificate online - फोटो : Istock
  • ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन करने के बाद पेंशनर ऑथेंटिकेशन के लिए एक स्क्रीन दिखेगी।
  • यहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और वैकल्पिक रूप से ईमेल एड्रेस को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आगे पूछी गई जानकारियों को दर्ज करके डिक्लिरेशन की पुष्टि करने के बाद जानकारी को सबमिट कर देना है।
  • यह करने के बाद आपके फेस स्कैन की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • फेस स्कैन होने के बाद आपको प्रमाण आईडी और पीपीओ नंबर मिल जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed