How To Stop LPG Cylinder Fire: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में रसोई गैस सिलेंडर है। एक समय था जब खाना पकाने के लिए लोग लकड़ी या उपले जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग करते थे। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर आने के बाद से ज्यादातर घरों में अब इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जा रहा है। भारत सरकार भी घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर के आने से खाना पकाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। वहीं दूसरी ओर देश भर में अक्सर गैस सिलेंडर में आगे लगने के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। सिलेंडर में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पा सकते हैं।
घर के गैस सिलेंडर ने पकड़ ली है आग, ऐसे बुझेगी फटाफट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन