{"_id":"69883d9521da7559d10f49d4","slug":"how-to-stop-boiling-milk-from-overflowing-doodh-ubalne-se-kaise-bachaye-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips To Boil Milk: उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips To Boil Milk: उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
Sun, 08 Feb 2026 01:26 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:26 PM IST
सार
How to Stop Boiling Milk From Overflowing: नजर हटते ही दूध के उबलने से लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जो आपकी इस दिक्कत को दूर करेंगी।
विज्ञापन
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ubalte Dudh Ko Girne Se Kaise Bachaye : रसोई में दूध उबालते समय अक्सर इसका ध्यान रखना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। छोटी-सी लापरवाही से दूध उबलकर बाहर फैल जाता है और सफाई की झंझट बढ़ा देता है। ये समस्या कई घरों में आम है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यस्त होते हैं और लगातार उबलते दूध पर नजर नहीं रख पाते।
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
1. लकड़ी का चम्मच ऊपर रखें
- दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी का चम्मच रखना एक पुराना लेकिन बहुत असरदार तरीका है।
- जब दूध उबलने लगता है, तो बर्तन के किनारे चढ़ने की बजाय चम्मच से टकराकर गिर जाता है।
- इससे दूध बर्तन से बाहर नहीं फैलता।
- ध्यान रखें कि चम्मच पूरी तरह बर्तन के ऊपर रखा हो और लगातार दूध को हल्का सा चलाते रहें।
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe Stock
2. बर्तन में घी लगा दें
- बर्तन के किनारों पर थोड़ी मात्रा में घी या तेल लगाने से भी दूध उबलते समय बाहर नहीं फैलता।
- घी एक पतली परत बनाता है, जो दूध को बर्तन से चिपकने नहीं देता और उबाल नियंत्रित रहता है।
- खासकर स्टील या नॉन-स्टिक बर्तन में यह तरीका बेहद काम आता है।
- बस ध्यान रखें कि घी इतना ज्यादा न लगा हो, कि वो दूध में मिक्स हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
3. स्टील का चम्मच डाल दें
- जिस तरह से लकड़ी का चम्मच दूध के बर्तन के ऊपर डाला जाता है, वैसे ही स्टील का चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे इस्तेमाल करना है तो स्टील के चम्मच को उबलते दूध में डाल दें।
- इससे दूध उबलेगा तो लेकिन बर्तन से बाहर नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
उबालते समय दूध बर्तन से बाहर निकल जाता है तो आजमाएं ये आसान नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
4. आंच एकदम धीमी रखें
- तेज आंच पर दूध तुरंत उबलता है और बाहर छलकने लगता है, इसलिए दूध को धीमी आंच पर धीरे-धीरे गर्म करना चाहिए।
- इससे दूध का स्वाद बेहतर रहता है और उबाल भी नियंत्रित रहता है।
- धीमी आंच पर दूध अधिक समय तक गर्म रखा जा सकता है बिना फैलाए।