Tips For Laptop: आज के इस दौर में तकनीकी रूप से हम लोग काफी आगे बढ़ चुके हैं, जिसके कारण अब काम को करने का तरीका भी बदल चुका है। उदाहरण के लिए जहां पहले इंसान बैठकर हिसाब लगाता था या अन्य काम करता था, अब वहीं सब काम कंप्यूटर करने लगा है। अब कंप्यूटर के बाद लोग लैपटॉप को अपने कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसके अपने फायदे हैं। जैसे- कहीं भी साथ ले जा सकते हैं, बैटरी होने की वजह से लाइट न होने पर भी काम कर सकते हैं आदि। पर कई बार लोगों को एक दिक्कत हो जाती है और वो है उनका स्लो होता लैपटॉप, जो उनके कामों में रूकावट का कारण बनता है। अगर आपके लैपटॉप की स्पीड भी स्लो हो गई है, तो चलिए ऐसे कुछ तरीके जानते हैं जिनसे ये स्पीड बढ़ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642be1ccfc9fb8c16e051cd0","slug":"how-to-speed-up-laptop-performance-know-easy-laptop-tips-and-tricks-in-hindi-2023-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laptop Tips: स्लो लैपटॉप की ऐसे बढ़ सकती है स्पीड, जान लेंगे ये तरीके तो बचा सकते हैं ढेर सारे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Laptop Tips: स्लो लैपटॉप की ऐसे बढ़ सकती है स्पीड, जान लेंगे ये तरीके तो बचा सकते हैं ढेर सारे पैसे
Tue, 04 Apr 2023 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
स्लो लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लो लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है?
- फोटो : istock
स्लो लैपटॉप की स्पीड इन तरीकों से बढ़ सकती है:-
पहला तरीका
- आए दिन लैपटॉप में कई ऐसी फाइल्स जमा होती रहती है, जिनका कोई काम नहीं होता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इन फाइल्स को डिलीट किया जाए, ताकि लैपटॉप में स्पेस बन सके क्योंकि स्पेस भरने से भी लैपटॉप स्लो हो जाता है। बस यहां आपको एक बात ध्यान रखनी है कि जब भी किसी फाइल को डिलीट करें, तो वो डिलीट के बाद रिसाइकल बिन में चली जाती है और स्पेस घेरती है। इसलिए इसे यहां से भी डिलीट कर दें।
स्लो लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है?
- फोटो : iStock
दूसरा तरीका
- अमूमन देखने में आता है कि लोग अपने लैपटॉप में कई सारे ब्राउजर एक साथ खोल लेते हैं और काम खत्म होने पर इन ब्राउजर को बंद भी नहीं करते हैं। आपको ध्यान रखना है कि आपके लैपटॉप की रैम और प्रोसेसर कितना है? अगर ये कम होंगे तो जाहिर है कि ज्यादा ब्राउजर खोलने पर लैपटॉप स्लो हो जाएगा। इसलिए क्षमता अनुसार ही काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लो लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है?
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- आपको कई आईटी वालों ने सलाह दी होगी कि लैपटॉप स्लो या हैंग होने पर रीस्टार्ट कर लीजिए? दरअसल, आप ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि रीस्टार्ट होने पर लैपटॉप की टैंपरेरी कैशे मैमोरी क्लियर हो जाती है और लैपटॉप को एक फ्रेश स्टार्ट मिलता है। हालांकि, ऐसा बार-बार करने से बचें।
विज्ञापन
स्लो लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है?
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- समय-समय पर आपको टेम्पररी फाइल को भी डिलीट करते रहना चाहिए, क्योंकि इनसे भी लैपटॉप स्लो हो जाता है। इसके लिए आपको विंडो और आर के बटन को एक साथ दबाना है और फिर %Temp% लिखकर एंटर करना है। अब आपके सामने कई फाइल और फोल्डर आएंगे। इन्हें कंट्रोल और ए बटन दबाकर सेलेक्ट कर लें और फिर शिफ्ट और डिलीट का बटन दबाकर इन्हें हटा दें।