{"_id":"687f95d6d2eb61ef4806e7a6","slug":"how-to-save-someone-from-electric-shock-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Shock: बरसात के सीजन में किसी व्यक्ति को लग जाए करंट, तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Electric Shock: बरसात के सीजन में किसी व्यक्ति को लग जाए करंट, तुरंत करें ये काम
बरसात का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, इस सीजन में बिजली और पानी के संपर्क की वजह से करंट लगने की कई घटनाएं सामने निकलकर आती हैं। कई बार भीगे हुए ही बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करने, खुले वायरों के संपर्क आने पर या गीले हाथों से स्विच बोर्ड को छूने जैसी लापरवाहियों से दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
अगर किसी व्यक्ति को करंट लग जाए तो ऐसी स्थिति में समझदारी और सूझबूझ से काम लिया जाए तो सामने वाले व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपको करंट लगने पर क्या करें और क्या न करें? इस बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर किसी को करंट लग जाए, तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।
2 of 5
How to save someone from electric shock
- फोटो : AdobeStock
किसी व्यक्ति को करंट लगने पर सबसे पहले तुरंत मेन स्विच ऑफ करें। इसके बाद लकड़ी या किसी नॉन कंडक्टिव चीज से व्यक्ति को करंट से अलग करें। ध्यान रखें कि इस दौरान घायल को तुरंत हाथ न लगाएं।
3 of 5
How to save someone from electric shock
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद घायल व्यक्ति की स्थिति की जांच करें। अगर व्यक्ति होश में है तो उससे बात करें। व्यक्ति अगर करंट लगने के बाद जल गया है तो सूखा कपड़ा रखें। वहीं करंट थोड़ा भी लगा है तो भी उसे डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How to save someone from electric shock
- फोटो : AdobeStock
अगर व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और करंट लगने के बाद सांस या धड़कन रुक गई है तो आपको उसे CPR देना चाहिए। इस दौरान एम्बुलेंस को कॉल करें। मेडिकल हेल्प जब तक नहीं आ जाती है तब तक उस व्यक्ति के साथ रहें।
विज्ञापन
5 of 5
How to save someone from electric shock
- फोटो : AdobeStock
अक्सर देखने को मिलता है कि व्यक्ति को करंट लगने क बाद उसके लक्षण तुरंत नहीं दिखते हैं बल्कि कुछ देर बाद मसल्स में जकड़न, सांस लेने में परेशानी या हार्ट की रिदम में परेशानी हो सकती है। करंट लगने के बाद व्यक्ति को अगर बेहोशी, थकान जैसा कुछ महसूस हो रहा है तो उसका तुरंत ECG और मेडिकल जांच कराना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।