Electricity Saving Tips: घर में चला रहे हैं 2 से 3 कूलर, तो बिजली की बचत करने के लिए जान लीजिए ट्रिक
अगर आप भी अपने घरों में दो से तीन कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों का सीजन चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले महीनों में गर्मी का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। इस कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में 2 से 3 कूलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, घर में 2 से 3 कूलर का इस्तेमाल करने पर बिजली बिल ज्यादा आता है। इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। इस कारण लोग काफी परेशान होकर इस सोच में पड़ जाते हैं कि बिजली की बचत की जाए या गर्मी से निजात पाया जाए। अगर आप भी अपने घरों में दो से तीन कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
कई बार कूलर में काफी गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण उसका एयर फ्लो कम हो जाता है। इससे कूलर की परफॉर्मेंस और वर्किंग कैपिसिटी कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में कूलर बिजली की ज्यादा खपत करता है।
इस कारण आपको एक निश्चित समय पर कूलर की सफाई करते रहनी चाहिए इसके अलावा आपको एक नियमित समय अंतराल पर कूलर की घास भी बदल देनी चाहिए। यह करने से कूलर की परफॉर्मेंस अच्छी होगी और वह बिजली की कम खपत करेगा।
Indian Railways: जल्दबाजी में बिना टिकट खरीदे चढ़ गए हैं ट्रेन में, तो जान लें रेलवे के क्या हैं नियम?
आजकल बाजार में कई तरह के आधुनिक कूलर आ गए हैं, जिनमें आपको कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये कूलर पारंपरिक कूलरों की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। इस कारण आप बिजली की बचत करने के लिए ये कूलर भी बाजार से खरीद सकते हैं।
वहीं आप सौलर पैनल का इस्तेमाल भी कूलर चलाने के लिए कर सकते हैं। आपके घर में कौन सा कूलर लगा हुआ है और उसके लिए कितने वॉट के सोलर पैनल की जरूरत होगी इसके लिए आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी होगी।