हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट की दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आरबीआई द्वारा बढ़ाई गई रेपो रेट की दरों के बाद अब बैंकों द्वारा लोन की दरों में भी बढ़ोतरी की जाने लगी है। एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन की दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अगर आपने 30 लाख रुपये का लोन लिया है। ऐसे में आपको हर साल 7.70 प्रतिशत का ब्याज दर चुकाना होगा। लोन महंगे होने के कारण आपके ऊपर आने वाले वक्तों में ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है। रेपो रेट की दरों में वृद्धि होने की वजह से एचडीएफसी बैंक के अलावा दूसरे बैंक भी लोन की दरों में आने वाले समय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ऐसे में आपकी ईएमआई बढ़ने से आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने ईएमआई के बोझ को कम कर सकते हैं।
EMI: होम लोन की दरों में होने लगी है बढ़ोतरी, इन तरीकों को अपनाने पर नहीं बढ़ेगा आपके ऊपर ईएमआई का बोझ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 10 Aug 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन