फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बनवाते समय इन तरीकों को अपनाकर कर सकते हैं निर्माण लागत को कम, जरूर जान लें ये बातें

Wed, 12 Nov 2025 12:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 12:44 PM IST
सार

इस बात का ध्यान दें कि घर बनवाते समय लागत कम करने का मतलब गुणवत्ता से समझौता करना नहीं है, बल्कि सामग्री के सही चुनाव, सही डिजाइन और श्रम प्रबंधन पर ध्यान देना है।

विज्ञापन
How To Reduce Construction Cost Of Your House Using Smart Building Tips in Hindi
House Construction - फोटो : AdobeStock

अपना घर बनवाना हर किसी का सपना होता है। हालांकि, घर बनवाना कोई आसान काम नहीं होता है। कई बार देखने को मिलता है कि घर बनवाते समय निर्माण की लागत हमारे बजट से काफी ज्यादा हो जाती है। घर बनवाते समय उसमें आने वाली लागत को नियंत्रित करना और बचत करना एक कला है। इसके लिए आपको योजनाबद्ध ढंग से घर बनवाना होता है और कुछ स्मार्ट टिप्स को फॉलो करना होता है। इस बात का ध्यान दें कि घर बनवाते समय लागत कम करने का मतलब गुणवत्ता से समझौता करना नहीं है, बल्कि सामग्री के सही चुनाव, सही डिजाइन और श्रम प्रबंधन पर ध्यान देना है। घर बनवाते समय अगर आप कुछ रणनीतियां अपनाते हैं तो आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। 

How To Reduce Construction Cost Of Your House Using Smart Building Tips in Hindi
House Construction - फोटो : AdobeStock

डिजाइन और आकार

घर बनवाते समय अगर आप निर्माण लागत को कम करना चाहते हैं तो डिजाइन को सरल रखना चाहिए। कई बार जटिल आकार, बहुत सारे कर्व और कोण के चलते निर्माण लागत बढ़ जाती है। आपको घर का आकार चौकोर या आयताकार डिजाइन का रखना चाहिए। यह सस्ता होता है। इसके अलावा सीढ़ियों और बालकनी की संख्या कम करने से भी सामग्री और मजदूरी दोनों की लागत में बड़ी बचत होती है। ऐसा करने से आप अच्छी मात्रा में पैसों की बचत कर सकते हैं। 

How To Reduce Construction Cost Of Your House Using Smart Building Tips in Hindi
House Construction - फोटो : AdobeStock

स्थानीय और थोक सामग्री का उपयोग

इस बात का ध्यान दें कि सामग्री खरीदते समय स्थानीय रूप से उपलब्ध और टिकाऊ चीजों को प्राथमिकता दें। स्थानीय ईंटें, पत्थर या फर्नीचर को खरीदने से परिवहन लागत कम होती है। वहीं अगर आप थोक में सीमेंट, ईंट और रेत जैसी प्रमुख निर्माण सामग्री खरीदते हैं तो यह कम दाम पर मिल जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Reduce Construction Cost Of Your House Using Smart Building Tips in Hindi
House Construction - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा निर्माण सामग्री को खरीदते समय मोलभाव जरूर करें। इससे भी काफी बचत हो जाती है। आप अलग-अलग सप्लायरों से कीमत की तुलना कर सकते हैं। आपको जहां बेहतर और सस्ता मैटेरियल मिल रहा है वहां से चीजों को खरीदें। 

विज्ञापन
How To Reduce Construction Cost Of Your House Using Smart Building Tips in Hindi
House Construction - फोटो : AdobeStock

स्किल्ड मिस्त्री से ही घर बनवाएं

आपको अपना घर हमेशा स्किल्ड मिस्त्री से बनवाना चाहिए। स्किल्ड मिस्त्री घर का काम पेशेवर और योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। इससे रॉ मैटेरियल की काफी बचत होती है, जिससे आपके पैसे बचते हैं। घर बनवाते समय आपको आर्किटेक्ट और इंजीनियर का परामर्श जरूर लेना चाहिए। आर्किटेक्ट घर की डिजाइनिंग को तैयार करके उसमें आने वाले मोटे खर्चे को कम कर सकता है। इसके अलावा घर का नक्शा और उसमें आने वाली लागत का बजट पहले से तैयार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed