फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Withdrawal Online: घर बैठे मिनटों में निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा, ये रहा आवेदन का तरीका

Sat, 18 Dec 2021 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
how to pf balance withdrawal online
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका - फोटो : पीटीआई

हम जब कहीं नौकरी करते हैं, तो वहां हमें सैलरी के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें कई चीजें होती हैं, जिसमें से एक हमारा पीएफ भी होता है। दरअसल, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में से कुछ पैसे और उतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में डालती है। हर महीने ये पैसा जमा होता है, जो कर्मचारी नौकरी के बीच में (कुछ हिस्सा), नौकरी छोड़ने के बाद और रिटायरमेंट के समय अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल सकता है। ये व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की गई है। लेकिन देखा जाता है कि लोगों को इसके पैसे निकालने में काफी कठिनाई आती है। हालांकि, अब सरकार के नियमों के मुताबिक, आप अपने पैसे को ऑनलाइन माध्यम से भी निकाल सकते हैं। तो चलिए हम आपको पीएफ के पैसे को सरल तरीके से निकालने के बारे में बताते हैं...

how to pf balance withdrawal online
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका - फोटो : Pixabay

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको पीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https:unifiedportal mem.epfindia.gov.in पर जाना है। अब यहां आपको अपने यूएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है। इसके बाद यहां ऑनलाइन सर्विसेज में जाना है और क्लेम फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
how to pf balance withdrawal online
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको अपने बैंक खाते का नंबर डालकर इसे वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to pf balance withdrawal online
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको पीएफ के पैसे निकालने का कारण बताना होगा। साथ ही आपना नाम, पूरा पता भरने के बाद आपको बैंक पासबुक या चेक बुक की स्कैन कॉपी को पोर्टल पर अपलोड भी करना है।
विज्ञापन
how to pf balance withdrawal online
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • अब आपको नियम और शर्तों पर क्लिक करना है और आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को भरना है। इसके बाद आखिर में इसे सब्मिट करें, जिसके कुछ दिनों बाद आपके खाते में आपका पैसा आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed