High Security Number Plate: आपके पास दोपहिया या चार पहिया वाहन है क्या? दरअसल, लोग दफ्तर जाने के लिए, स्कूल-कॉलेज जाने के लिए, कहीं यात्रा पर जाने के लिए आदि वाहन खरीदते हैं। पर जब भी आप गाड़ी खरीदते हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। वरना आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है और ये जब्त तक हो सकती है। इन्हीं नियमों में से एक है गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी वाली नंबर प्लेट का होना। कई लोग इसे लगवाते नहीं हैं और कई लोगों की नंबर प्लेट टूट जाती है या खराब हो जाती है, तो फिर उन्हें पता ही नहीं होता है कि इसे दोबारा कैसे मंगवा सकते हैं। तो चलिए यहां जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे नई नंबर प्लेट प्राप्त कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c9e36650cd8bf112031190","slug":"how-to-order-high-security-number-plate-online-check-process-2024-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आपकी गाड़ी की भी नंबर प्लेट टूट गई है, तो ऐसे मंगवा सकते हैं घर बैठे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आपकी गाड़ी की भी नंबर प्लेट टूट गई है, तो ऐसे मंगवा सकते हैं घर बैठे
Mon, 12 Feb 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका।
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे ऑर्डर कर सकते हैं गाड़ी की नंबर प्लेट:-
स्टेप 1
- अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूट गई है, खराब हो गई है आदि। तो इसे मंगवा लें वरना कुछ समय पहले आए मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
- ऐसे में आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना है
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने मेन पेज आएगा
- यहां पर आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे
- पर आपको यहां पर 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टप 3
- इसके बाद आपसे आपकी गाड़ी की कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जैसे- आपका राज्य, गाड़ी नंबर और चेसिस नंबर आदि
- इन जानकारी को भरें
- फिर आपको ये चुनना है कि आप अपनी नंबर प्लेट घर पर मंगवाना चाहते हैं या फिर नजदीकी शोरूम में
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको ऑनलाइन नंबर प्लेट की पेमेंट करनी है
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा
- वहीं, आपकी नंबर प्लेट आपके द्वारा मंगवाई गई जगह पर आ जाती है जिसे आप गाड़ी में लगवा लें।