फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaadhar Card: बिना किसी दस्तावेज के आधार कार्ड में करवा सकते हैं मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट, ये रहा तरीका

Sat, 19 Mar 2022 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Mar 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
how to mobile number photo email id and biometric update on aadhaar card without any document
आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

आप अगर किसी से भी पूछेंगे कि उनके पास कितने जरूरी दस्तावेज हैं, तो आपको पता चलेगा कि ऐसे कई दस्तावेज होते हैं जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, कब किस दस्तावेज का काम पड़ जाए, कुछ नहीं पता होता है। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बैंक की पासबुक आदि। ऐसे नाजाने कितने दस्तावेज हैं, जो हमारे लिए जरूरी हैं। ऐसा है एक दस्तावेज आधार कार्ड भी है, जो आपको लगभग हर किसी के पास आसानी से मिल जाएगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए जारी किया जाता है, और इसमें 12 अंकों का एक यूनिक आधार नंबर होता है। आधार कार्ड के न होने पर हमारे कई काम अटक सकते हैं। इसके अलावा लोगों के साथ एक दिक्कत जो आमतौर पर देखने को मिलती है, वो ये कि उनके मोबाइल नंबर बदलने के कारण या पहले से आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं होते हैं। इसकी वजह से कई काम अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या के साथ जूझ रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप बिना किसी दस्तावेज के अपने किसी भी मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करा सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसके तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to mobile number photo email id and biometric update on aadhaar card without any document
आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट करवाना?

  • कई बार हम बैंक से जुड़ा कोई काम करते हैं, और ऐसे में आधार बैंक से लिंक होने के कारण हमें वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी की जरूरत होती है। लेकिन मोबाइल नंबर आधार कार्ड से न जुड़ा होने के कारण हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना जरूरी है।
how to mobile number photo email id and biometric update on aadhaar card without any document
आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

नंबर लिंक करने के फायदे:-

  • सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं
  • पीएफ निकालने में आसानी
  • बैंक से जुड़ा काम हो सकता है
  • नया सिम कार्ड खरीद सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to mobile number photo email id and biometric update on aadhaar card without any document
आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

आधार कार्ड से ऐसे जोड़े मोबाइल नंबर को:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या आप मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने नजदीकी डाकघर या आधार केंद्र पर जाना होता है।
विज्ञापन
how to mobile number photo email id and biometric update on aadhaar card without any document
आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • पोस्ट ऑफिस या आधार केंद्र पर जाकर आपको आधार काउंटर पर जाना है, जहां से आपका ये काम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed