फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to Make Your Inverter Battery Last Longer Simple Care Tips You Can Follow

Inverter: लंबी चलेगी इन्वर्टर की बैटरी, ये टिप्स बना देंगे बैटरी को लंबी रेस का घोड़ा

Thu, 13 Nov 2025 04:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 04:26 PM IST
सार

इन्वर्टर की बैटरी की ठीक ढंग से देखभाल करने से उसकी लाइफ काफी बढ़ जाती है। हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इन्वर्टर के लाइफस्पैन को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
How to Make Your Inverter Battery Last Longer Simple Care Tips You Can Follow
Inverter Battery - फोटो : AdobeStock

विस्तार

आज के समय इन्वर्टर लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। घर पर इन्वर्टर लगे रहने से काफी सहूलियत होती है। बिजली जाने की स्थिति में यह पावर बैकअप का काम करता है। वहीं अगर आप घर में इन्वर्टर की बैटरी की ठीक ढंग से देखभाल नहीं करते हैं तो उसकी लाइफ घट जाती है। कई लोग घर में इन्वर्टर तो लगवा लेते हैं, लेकिन उसकी देखभाल कैसे करनी है इस बारे में उन्हें पता नहीं होता है।

विज्ञापन


इस कारण कुछ वर्षों के बाद हमें दोबारा नई इन्वर्टर बैटरी को खरीदने की जरूरत पड़ती है। वहीं थोड़ी सी समझदारी और इन्वर्टर की बैटरी की ठीक ढंग से देखभाल करने से उसकी लाइफ काफी बढ़ जाती है। हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इन्वर्टर के लाइफस्पैन को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन

सही इंस्टॉलेशन और वेंटिलेशन

आपको इन्वर्टर बैटरी को हमेशा हवादार जगह पर इंस्टॉल कराना चाहिए। बैटरी चार्जिंग के समय गर्मी छोड़ती है। अगर आप किसी ऐसी जगह पर बैटरी को रख देते हैं, जहां पर्याप्त हवा न हो तो उसकी क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा आपको बैटरी को सीधी धूप में भी नहीं रखना चाहिए। 

IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज

विज्ञापन

नियमित सफाई और पानी की जांच

आपको महीने में एक बार बैटरी के टर्मिनल की सफाई जरूर करनी चाहिए, ताकि उन पर जंग या धूल न लगे। इसके अलावा आपको बैटरी के पानी के स्तर की जांच भी समय समय पर करते रहनी चाहिए। इन्वर्टर की बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वाटर को ही डालें। 

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता

विज्ञापन

अगर बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर, लेवल से ज्यादा या कम होता है। इस स्थिति में आपकी बैटरी जल्द खराब हो सकती है। आपको इन्वर्टर के टर्मिनल को जंग से भी बचाकर रखना चाहिए।  

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

ओवरलोड से बचें 

इन्वर्टर की बैटरी पर जरूरत से ज्यादा लोड न डालें। ऐसा करने से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे बैटरी की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है, जिसका सीधा असर उसके लाइफस्पैन पर पड़ता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed