Aadhaar Card Lock or Unlock Process in Hindi: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिसमें से एक आधार कार्ड भी है। भारत के नागरिकों को ये आधार कार्ड जारी किया जाता है जिससे आप सरकारी से लेकर गैर-सरकारी जैसे कई अन्य काम करवा सकते हैं। एक सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है।
साल जाते-जाते जान लें: क्या जरूरी है अपने आधार को लॉक करवाना और क्या हैं इसके फायदे? आसान शब्दों में यहां जाने
आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों की सूची में आता है। इसलिए इसका पास में होना जरूरी हो जाता है। आप चाहें तो अपने आधार को लॉक भी कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे करवा सकते हैं अपने आधार कार्ड को लॉक:-
- अगर आप भी अपने आधार कार्ड को लॉक करवाना चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज करना है
- इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर GETOTP लिखना है और फिर इस मैसेज को 1947 नंबर पर भेज दें
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा
- फिर आपको रजिस्टर्ड नंबर से ही LOCKUID, आधार नंबर और ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजना है
- ऐसा करते ही आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा
जब चाहें तब अनलॉक भी करवा सकते हैं आधार को:-
पहला स्टेप
- अब जब आपका आधार कार्ड लॉक हो चुका है और आप इसे अनलॉक करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फिर से एक मैसेज करना है
- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP लिखना है और फिर इस मैसे को 1947 पर भेज देना है
दूसरा स्टेप
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा
- इसलिए आपको अपने मोबाइल नंबर से UNLOCKUID लिखकर आधार नंबर और ओटीपी लिखकर 1947 नंबर पर भेज देना है
- इस प्रोसेस के बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।
आधार को लॉक करवाने का फायदा क्या है?
- ये हम सब जानते हैं कि आधार कार्ड के जरिए कई तरह के फ्रॉड हो जाते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड को लॉक करवा लें, क्योंकि ऐसा करवाने के बाद बिना कार्ड धारक की अनुमति के कोई दूसरा व्यक्ति बायोमेट्रिक का उपयोग नहीं कर सकता। इसलिए आप चाहें तो अपने आधार कार्ड को लॉक करवा सकते हैं।