फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: पीएफ खाते से लिंक बैंक खाता हो चुका है बंद, तो घर बैठे ऐसे लिंक करें नया बैंक अकाउंट

Thu, 27 Jul 2023 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jul 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
How to link Your new bank account with your pf account online
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

New Bank Account Link With PF Account: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको हर महीने सैलरी मिलती होगी। वहीं, नियमों के तहत अगर आपकी कंपनी कैटेगरी में आती होगी तो आपका हर महीने पीएफ भी कटता होगा। दरअसल, देखा जाए तो पीएफ एक तरह का निवेश है, जो भविष्य में हमारे काफी काम आता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं और फिर इन खातों में हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और ईपीएफओ इस पैसे पर सालाना ब्याज भी देता है। वहीं, नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद आप इस पैसे को निकाल भी सकते हैं। पर कई लोगों के साथ दिक्कत ये आती है कि उनका पहले से पीएफ खाते से लिंक वाला बैंक खाता बंद हो जाता है। ऐसे में वो पीएफ के पैसे नहीं निकाल पाते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि हम आपको अपने पीएफ खाते से नया बैंक खाता लिंक करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to link Your new bank account with your pf account online
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

पीएफ खाते से नए बैंक खाते को ऐसे कर सकते हैं लिंक-

स्टेप 1

  • अगर किन्हीं कारणों से आप भी अपने पीएफ खाते से नया बैंक खाता लिंक करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है, जिससे आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा
How to link Your new bank account with your pf account online
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • लॉगिन करने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से आपको मैनेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके अंदर आपको केवाईसी के विकल्प को चुनना है 
  • फिर यहां आपको नजर आ रहे बैंक वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to link Your new bank account with your pf account online
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर अपने बैंक खाते की सभी जानकारी भरनी है
  • जैसे- बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड आदि
  • ध्यान रहे कि भरी हुई जानकारी को एक बार जरूर चेक कर लें, ताकि कुछ गलत न जाए
विज्ञापन
How to link Your new bank account with your pf account online
पीएफ खाते से बैंक अकाउंट लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर सबमिट के बाद आपके बैंक खाते के लिंक के प्रोसेस को आपकी कंपनी के एचआर विभाग द्वारा स्वीकृति दी जाती है और मंजूरी मिलते ही आपका बैंक खाता पीएफ अकाउंट से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed