फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Safety Tips: अगर आप भी करते हैं ये गलतियां, तो कोई दूसरा भी पढ़ सकता है आपकी चैट, ऐसे करें चेक

Wed, 01 Feb 2023 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Feb 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
How to Know Who Viewed My Whatsapp Chat Know Whatsapp Safety Tips in Hindi
व्हाट्सएप चैट को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? - फोटो : Istock

WhatsApp Safety Tips: सोशल मीडिया पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां लोग अब सिर्फ मनोरंजन करने के लिए नहीं बल्कि कमाई करने के लिए भी जुड़ते हैं आदि। बात अगर इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाली एप व्हाट्सएप की करें, तो इसके क्या ही कहने। दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। इन सबके बीच व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी और पर्सनल डाटा में भी सेंध लगने जैसी बातें सामने आती रहती हैं। इसलिए आपको व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की जरूरत है। वरना आपकी चैट कोई अन्य व्यक्ति भी पढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर आप इन सबसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Know Who Viewed My Whatsapp Chat Know Whatsapp Safety Tips in Hindi
व्हाट्सएप चैट को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

थर्ड पार्टी एप

  • कई लोग व्हाट्सएप के लिए किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका डाटा लीक हो सकता है और इसके बाद आपकी चैट को कोई भी पढ़कर इसका गलत भी इस्तेमाल कर सकता है।
How to Know Who Viewed My Whatsapp Chat Know Whatsapp Safety Tips in Hindi
व्हाट्सएप चैट को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? - फोटो : istock

व्हाट्सएप लॉक

  • लोग अपने मोबाइल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें तो पैटर्न या अलग-अलग तरह के लॉक लगाकर रखते हैं, लेकिन इसमें व्हाट्सएप का क्या? क्योंकि जिसे आपका मोबाइल पासवर्ड पता है वो तो आसानी से आपके व्हाट्सएप पर जाकर आपकी चैट पढ़ सकता है। इसलिए व्हाट्सएप पर मौजूद फिंगर लॉक का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Know Who Viewed My Whatsapp Chat Know Whatsapp Safety Tips in Hindi
व्हाट्सएप चैट को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? - फोटो : istock

लिंक डिवाइस

  • आप अपने व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सबकुछ नॉर्मल लगता होगा। पर हो सकता है कि किसी ने आपके व्हाट्सएप को वेब ब्राउजर पर चला रखा हो या किसी थर्ड पार्टी एप पर। इसके लिए आपको अपनी व्हाट्सएप एप से ये देखना है कि आपका व्हाट्सएप मोबाइल के अलावा कहां-कहां लॉगिन है। इसे मोबाइल से ही तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन
How to Know Who Viewed My Whatsapp Chat Know Whatsapp Safety Tips in Hindi
व्हाट्सएप चैट को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं बंद:-

  • ये चेक करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप एप पर जाना है
  • फिर आपको ऊपर कोने में दिए तीन डॉट पर क्लिक करना है
  • इसके बाद तीसरे नंबर के विकल्प 'लिंक्ड डिवाइस' पर क्लिक करें
  • अब आप डिवाइस स्टेटस में देख सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप कहां-कहां खुला है, इसे आप यहीं से बंद कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed