फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plastic Rice: बाजार में बिक रहा प्लास्टिक से बना चावल, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

Wed, 11 Oct 2023 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
How To Identify Plastic Rice, Plastic Rice Ko Kaise Pahchane
Rice adulteration test - फोटो : Istock

Plastic Rice Ko Kaise Pahchane: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान का होना बहुत जरूरी है। अच्छे खान पान से ही हमें पोषक तत्व मिलते हैं, जो कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी हैं। वहीं इन दिनों मुनाफाखोरी के चक्कर में कई दुकानदार बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दे रहे हैं। इन मिलावटी चीजों को खाने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे हमें कई तरह की शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम में से अधिकतर लोग बाजार से चावल खरीदकर खाते हैं। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं कि इन दिनों बाजार में प्लास्टिक के चावल भी बिक रहे हैं। बीते कुछ सालों में प्लास्टिक के चावल बिकने वाले कई मामले सामने निकलकर आए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और प्लास्टिक के चावल के बीच पहचान कर सकते हैं। 

How To Identify Plastic Rice, Plastic Rice Ko Kaise Pahchane
Rice adulteration test - फोटो : Istock

आप बाजार में बिकने वाले प्लास्टिक के चावल की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक लाइटर की मदद लेनी है। लाइटर लेने के बाद आपको चावल को जलाना है। 

How To Identify Plastic Rice, Plastic Rice Ko Kaise Pahchane
rice ration new - फोटो : istock

अगर चावल जलने के बाद उसमें से प्लास्टिक की गंध आती है। ऐसे में आपने जो चावल बाजार से खरीदा है। वह नकली है और उसको प्लास्टिक की मदद से बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Plastic Rice, Plastic Rice Ko Kaise Pahchane
अब राशन की दुकान पर कोटेदार नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी - फोटो : istock

इसके अलावा आप बाजार में बिकने वाले नकली और मिलावटी चावल की पहचान एक गिलास पानी लेकर भी कर सकते हैं। नकली चावल की पहचान करने के लिए आपको एक गिलास पानी लेना है। उसके बाद आपको उसमें कच्चे चावल को डालना है। 

विज्ञापन
How To Identify Plastic Rice, Plastic Rice Ko Kaise Pahchane
ration new - फोटो : istock
इसके बाद आपको इसे जोर-जोर से हिलाना होगा। अगर यह करने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखाई देता है। ऐसे में चावल के नकली होने की संभावना काफी ज्यादा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed